Mainpuri By-Election: डिंपल यादव कल करेंगी नामांकन, Akhilesh Yadav भी रहेंगे साथ
समाजवादी पार्टी नेता और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सोमवार को मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन फाइल करेंगी। डिंपल यादव दोपहर 1 बजे नामांकन करने पहुंचेंगी। सपा जिला जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य के मुताबिक, डिंपल के साथ अखिलेश यादव, प्रो. रामगोपाल यादव, धर्मेंद्र यादव और तेजप्रताप यादव भी मौजूद रहेंगे। सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि साधारण रूप से डिंपल यादव नामांकन करेंगी।

मैनपुरी लोकसभा सीट, रामपुर और खतौली विधानसभा सीटों के लिए 5 दिसंबर को उपचुनाव होने हैं। इसको लेकर सपा औ भाजपा आमने-सामने है। बीजेपी ने भी अपने प्रत्याशी तय कर लिए हैं। पार्टी मैनपुरी और खतौली में पिछड़े और रामपुर में सामान्य वर्ग से आने वाले चेहरों पर दांव लगाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में शनिवार शाम को पांच कालिदास मार्ग स्थित सीएम आवास में हुई भाजपा कोर कमेटी की बैठक में प्रत्याशियों को लेकर मंथन हुआ। तीन-तीन नामों के पैनल केंद्रीय चुनाव समिति को भेज दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications