यूपी के देवरिया सदर से भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह का हार्ट अटैक से निधन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा मॉनसून सत्र के बीच एक बुरी खबर आई है। देवरिया जिले की सदर सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक जन्मेजय सिंह का गुरुवार देर रात लखनऊ में हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे और कई महीनों से बीमार चल रहे थे। लखनऊ में उनकी मौत के बाद उनके क्षेत्र में शोक की लहर है।

Recommended Video

    Uttar Pradesh : Deoria BJP MLA Janmejay Singh का Lucknow में हार्ट अटैक से निधन | वनइंडिया हिंदी
    Deoria BJP MLA Janmejai Singh passed away last night due to a heart attack

    मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार देर रात उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। तबीयत बिगडने पर उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद रात दस बजे हालत बिगड़ी तो लोहिया संस्थान रेफर कर दिए गए। यहां मेडिसिन के डॉक्टरों ने देखकर कार्डियोलॉजी विभाग रेफर किया।

    लोहिया संस्थान के प्रवक्ता और एमएस डॉ. विक्रम सिंह के मुताबिक पेस मेकर लगाने के दौरान ही उनकी मत्यु हो गई। उन्हें हार्ट अटैक आया था। बता दें कि इलाज के दौरान विधायक का कोरोना टेस्ट भी किया गया था, जिसमें रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

    जन्मेजय सिंह का जन्म सात जुलाई, 1945 को उत्तर प्रदेश के देवरिया में उनके पिता त्रिलोकीनाथ सिंह के घर हुआ था। उन्होंने गुजराती देवी के साथ शादी की थी और उनके तीन बेटे और चार बेटियां हैं। वह उत्तर प्रदेश की 16वीं और 17वीं विधान सभा के सदस्य रहे। उन्होंने दो बार भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में देवरिया निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

    वर्ष 2012 में उत्तर प्रदेश चुनाव की 16वीं विधान सभा में उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार प्रमोद सिंह को 23,295 मतों के अंतर से हराया था। वर्ष 2017 में उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार जेपी जायसवाल को 46,236 मतों के अंतर से हराया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+