मूर्तियों का मार्केट हुआ गर्म, ये है बसपा के आने की आहट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों की सभी पार्टियां अपनी तैयारियों में जुट गयी हैं। लेकिन जिस तरह से मायावती को कुछ प्री ओपिनियन पोल में बढ़त मिली है उसने मायावती की मूर्तियों की मांग को प्रदेश में बढ़ा दिया है।

Mayawati Statue

लखनऊ में मूर्तियां बनाने वाले अमरनाथ प्रजापति को मायावती की मूर्तियों को बनाने का बड़ा ऑर्डर मिला है। गौर करने वाली बात यह है कि मायावती की इन मूर्तियों को बनाने के ऑर्डर मुख्य रुप से उन लोगों ने दिया है जो आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

पढ़ें- यूपी विधानसभा चुनाव 2017 पर हुए ताज़ा सर्वे की रिपोर्ट

ये उम्मीदवार मायावती की मूर्तियों के जरिए बसपा सुप्रीमो को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि पार्टी उन्हें टिकट दे सके। ये उम्मीदवार अपने कार्यालय में मायावती मूर्तियों को लगाने की योजना बना रहे हैं। मायावती की मूर्तियों के सैंपल बनने भी तैयार हो गये हैं।

हालांकि बसपा की ओर से अभी तक किसी भी तरह का ऑर्डर नहीं दिया गया है। अमरनाथ प्रजापति का कहना है कि इस बार मायावती की मूर्तियों अन्य मूर्तियों की तुलना में कुछ अलग होंगी। इन मूर्तियों की लंबाई 3.5 फीट होगी।

पढ़ें- तो नीतीश के कारण टूट सकता है लालू का घर

गौरतलब है कि हाल ही में मायावती ने साफ किया था कि वह इस बार अपने कार्यकाल में मूर्तियां नहीं लगवायेंगे। वहीं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता का कहना है कि मायावती खुद की पूजा कराने में विश्वास रखती है इसीलिए कार्यकर्ता उनकी मूर्तियों को बनवा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+