लखनऊ पहुंचे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, कल अयोध्या में करेंगे रामलला के दर्शन

लखनऊ, 25 अक्टूबर: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल लखनऊ पहुंच गए हैं। अरविंद केजरीवाल कल (मंगलवार) अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे। केजरीवाल ऐतिहासिक हनुमान गढ़ी मंदिर भी जाएंगे। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर होंगे। यह अरविंद केजरीवाल की पहली अयोध्या यात्रा होगी।

Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal lucknow and ayodhya visit

आप सांसद का आरोप- हमले की तैयारी कर रही बीजेपी

अरविंद केजरीवाल के अयोध्या दौरे से पहले आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। संजय सिंह का आरोप है कि बीजेपी अरविंद केजरीवाल के अयोध्या दौरे के दौरान उन पर हमले की तैयारी कर रही है। संजय सिंह ने वीडियो जारी करते हुए कहा, ''दिवाली से महापर्व से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रामलला का दर्शन करने आयोध्या आ रहे हैं। इस बात की जानकारी मिली है कि इस यात्रा में विघ्न डालने के लिए बीजेपी साजिशें, कोशिशें करने लगी है। आपने देखा होगा कि भड़काने वाले बयान आ रहे हैं। मैं यूपी सरकार से और मुख्यमंत्री से कहना चाहता हूं कि इस तरह की हरकतों से बाज आइए। दर्शन में विघ्न डालने की प्रवृत्ति से बाज आइए। रामलला के दर्शन का अधिकार सबको है। भाजपा को दिल्ली के मुख्यमंत्री के रामलला के दर्शन से किस बात का डर है। क्‍या रामराज्‍य की कल्‍पना करना या रामराज्‍य के आर्दशों को जमीन पर उतारना अपराध है।''

सरयू आरती में शामिल होंगे केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 26 अक्टूबर को अयोध्‍या जाने का ऐलान किया था। हालांकि, अब ऐसी जानकारी मिल रही है कि वह आज शाम को ही अयोध्या पहुंचेंगे। यहां वह सरयू आरती में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम अयोध्या में ही करेंगे। फिर अगले दिन मंगलवार को रामलला और हनुमानगढ़ी दर्शन करने भी जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+