दिल्ली कैंट मामला: मायावती ने की दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
लखनऊ, 04 अगस्त: दिल्ली के कैंट इलाके में 9 साल की मासूम से कथित रेप के बाद हत्या का मामला गरमा गया है। घटना को लेकर पूरे देश में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को पीड़ित दलित परिवार के घर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। इधर, बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने घटना पर दुख जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। मायावती ने ये भी कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृति रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।

मायावती ने घटना को लेकर किया ट्वीट
बीएसपी सु्प्रीमो मायावती ने बुधवार को ट्वीट किया, ''दिल्ली कैंट के नागल गांव में 9 वर्षीय दलित लड़की की रेप के बाद उसकी नृशंस हत्या व फिर उसके शव को जला देने की घटना अति-दुःखद व शर्मनाक। दोषियों के विरुद्ध अविलम्ब सख्त कार्रवाई करने व ऐसी घटनाओं की पुनरावृति रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने की बीएसपी की मांग।''
Recommended Video
क्या है पूरा मामला ?
बता दें कि दिल्ली के कैंट इलाके में 9 साल की मासूम से कथित रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि बच्ची की रेप के बाद जबरन उसके शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया है। इस मामले में डीसीपी इंगित प्रताप सिंह ने बुधवार को बताया कि बच्ची के शरीर के बचे हुए अंगों का कल पोस्टमार्टम हुआ। डॉक्टरों के बोर्ड ने बताया है कि शरीर के जितने अंग हैं उनसे मौत के कारण का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। अवशेषों को हम परिवार को सौंप देंगे। उन्होंने कहा कि लाई डिटेक्टर और नार्को टेस्ट के लिए आरोपी की सहमति जरूरी होती है। अगर आरोपी मान जाते हैं तो हम लाई डिटेक्टर और नार्को टेस्ट करेंगे। हम लोग आरोपियों को न्यायिक हिरासत से रिमांड में लाएंगे और पूछताछ करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications