दफनाये जाने के बाद भी जिंदा लौटी लड़की
लखनऊ। कभी आपने सोचा है कि कोई मरने के बाद भी जिंदा लौट आये। लेकिन कुछ ऐसा ही लखनऊ में देखने को मिला है। 9 फरवरी को जिस लड़की की मौत हो गयी थी और उसे दफना दिया गया था वह जिंदा लौट आयी।
VIDEO: संगीत सेरेमनी में डिंपल यादव का चिटियां कलाईयां डांस

लखनऊ के बाजार खाला के एलडीए कॉलोनी में एक मजदूर की 16 साल की बेटी लापता हो गयी थी। लड़की के परिवार वालों ने उसके लापता होने की खबर पुलिस को दी।
पांच मार्च को निगोहां के बांक नाले में एक लड़की की हत्या करके फेंकने के बाद शव की शिनाख्त के लिए मजदूर के परिवार को बुलाया गया तो उन्होंने लड़की के कपड़े देखकर उसकी शिनाख्त कर ली थी।
पढ़ें- जानिए कैसी-कैसी खतरनाक पूजाएं करते हैं तांत्रिक
परिवार वालों ने ना सिर्फ शिनाख्त की बल्कि उसे गुलाला घाट में दफना भी दिया। लेकिन इन सब के बावजूद पुलिस ने लड़की के प्रेमी राजेंद्र कुमार के घर से लड़की को बरामद कर लिया।
राजेंद्र कुमार का लड़की के साथ प्रेम संबंध था दोनों एक दूसरे के साथ विवाह करना चाहते थे। लड़की ने घर से भागकर राजेंद्र कुमार से शादी कर ली थी। बहरहाल बरामद किया गया शव किसका था यह अभी भी रहस्य बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications