डेढ़ करोड़ का सोना पेस्‍ट बनाकर अंडरव‍ियर में छि‍पाया, लखनऊ एयरपोर्ट पर धरे गए 4 तस्‍कर

Lucknow News: लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को कस्टम विभाग ने चार यात्र‍ियों के पास से करीब डेढ़ करोड़ रुपए की कीमत का सोना बरामद किया है। ये चारों लोग दुबई से आए थे। शक होने पर कस्‍टम विभाग ने इन लोगों की चेकिंग की, जिसके बाद करीब तीन किलो सोना बरामद हुआ। अधिकारियों ने जब बरामद किए गए सोने के बारे में चारों यात्रियों से पूछताछ की तो वह जवाब नहीं दे सके। चारों आरोपियों को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Customs department seized Gold worth Rs 1.49 crore at Lucknow airport

पेस्‍ट बनाकर अंडरवियर में छि‍पाया था सोना

कस्टम डिप्टी कमिश्नर निहारिका लाखा के मुताबिक, दुबई से विमान संख्या FX 8325,SG 138 एवं AI (एयर इंडिया) की विमान संख्या AI 1930 के जरिए लखनऊ पहुंचे चार यात्रियों के पास कस्टम विभाग की चेकिंग के दौरान कुल 3 किलो ग्राम सोना बरामद किया गया है। बरामद हुए सोने की कुल कीमत 1 करोड़ 49 लाख 10 हजार रुपए है। उन्‍होंने बताया कि सोने को पेस्ट के रूप में ढालकर चारों यात्री अंडरवियर के बेल्ट वाले हिस्‍से के अंदर सिलकर सोना लेकर आ रहे थे। अधि‍कारियों को धोखा देने के लिए इन यात्रियों ने जींस के नीचे दो अंडरवियर पहने थे।

कस्‍टम विभाग ने जब्‍त किया सोना

कस्टम के अधिकारियों ने शक होने पर यात्रियों की तलाशी ली और सोना बरामद किया। अधि‍कारियों ने बताया कि जब इन यात्रियों से सोने के बारे में पूछताछ की गई तो वह सही जवाब नहीं दे सके। उनके पास सोने से संबंधित कोई कागजात भी नहीं थे। इसके बाद कस्टम विभाग ने सीमा शुल्क प्रावधानों के तहत सोने को जब्त कर लिया। कस्टम के अधि‍कारी मामले की जांच में जुटे हैं। यह भी पता लगाने की कोशि‍श की जा रही है कि इन चारों का आपस में क्या संबंध है। बता दें, चारों यात्री अलग अलग फ्लाइट से आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+