यूपी में नहीं रुक रहा मां- बहनों का ‘देह हरण’
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव करीब हैं। तो जुमले बाजी तो बनती ही है। पुराने मुद्दे ढूंढ़ ढूंढ़ कर घेराव किया जाएगा। हालांकि सपा के लिहाज से ये मुद्दा कोई पुराना नहीं बल्कि हर रोज नया है। जी हां प्रदेश में बढ़ते अपराध के स्तर का। अब जब मुद्दा सत्ताधारी दे रहे हों तो उसे विपक्षी पार्टियां कैसे नजरंदाज कर दें।
यूपी पुलिस में बढ़े 30567 पद, बेहतर होगी कानून व्यवस्था

कभी मुलायम को धृतराष्ट्र का तमगा देने वाले और सूबे के मुखिया अखिलेश को दुर्योधन सरीखे बताने वाले भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता रामबाबू द्विवेदी ने एकबार फिर सपा पर जोरदार हमला किया है। दरअसल बाराबंकी रामनगर में अपने कार्यालय में स्थानीय लोगों से भेंटवार्ता कर रहे रामबाबू द्विवेदी ने वनइंडिया से कहा कि प्रदेश में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। पर, सूबे की सरकार अपने कान में हाथ रखकर कुछ ऐसा जता रही है कि जैसे कि कुछ हुआ ही नहीं है।
कुछ ऐसा है अपराध पर अखिलेश का रिपोर्ट कार्ड
यदि आंकड़ों पर गौर किया जाए तो मार्च 2012 से दिसंबर 2012 तक प्रदेश में 1666 हत्या, 282 बलात्कार, 1603 लूट-चोरी, 1073 गुंडागर्दी और करीबन 173 अपहरण के मामले प्रकाश में आए थे।
साल 2013 में हत्या का आंकड़ा बढ़कर समाजवादी पार्टी के असली रूप को दिखाने लगा। 4168 हत्याएं, 1258 बलात्कार, 2717 लूट-चोरी, 3421 गुंडागर्दी और 699 अपहरण के मामले सामने आए। वहीं 2014 में 2532 हत्याएं, 659 बलात्कार, 868 लूट और चोरी की घटनाएं, 825 गुंडागर्दी एवं 156 अपहरण के मामले हुए।
मुलायम पर भाजपा का निशाना
भाजपा किसान मोर्चा विंग के यूपी प्रवक्ता रामबाबू द्विवेदी ने कहा कि हर दिन समाचार पत्र मासूमों के लहू से सने नजर आते हैं। यूपी में बर्बरता के निशानों को खंगालने की जरूरत नहीं। आप आसानी से समाजवादी पार्टी का असली चेहरा देख सकते हैं। सपा के राज में यूपी में खुलेआम मां बहनों को देह हरण हो रहा है। और सपा सुप्रीमों कहते हैं कि लड़के हैं गलती हो जाती है। पूरी तरह से अशोभनीय बयान है।
इन सबके इतर उन्होंने ये भी कहा कि कई बार तो इस तरह के मामले प्रकाश में ही नहीं आते। क्योंकि मां बाप को समाज का डर होता है। लोगों की मानसिकताओं का ख्याल करके वे इस गहरे दर्द को अपने दिल में ही दफन कर लेते हैं।
नीति और नीयत पर उठाया सवाल
रामबाबू द्विवेदी ने बातचीत के अंत में कहा कि समाजवादी पार्टी की नीति और नीयत के कारण गर्त में चला गया है। अखिलेश जिस उत्तम प्रदेश का दावा किया करते हैं, प्रदेश उत्तम तो नहीं बल्कि अपराध प्रदेश की शक्ल जरूर ले चुका है। समाजवादी पार्टी वोटों की भूख में जाति-धर्म, मंदिर-मस्जिद या कहिये इंसानियत को भी झोंक देती है। अगर आप नहीं मानते तो जरा पिछली घटनाओं की हकीकत को उठाकर देख लीजिए। फिर वो मोहनलाल गंज में निर्भया की तर्ज पर हुई घटना हो या मुजफ्फर नगर में हुए दंगे हों।
बहरहाल भाजपा की ओर से आ रहे इन बयानों से आप यूपी में बढ़ रही चुनावों की सरगर्मियों का साफ तौर पर अंदाजा लगा सकते हैं। आरोप प्रत्यारोप का दौर विधानसभा चुनाव के करीब आने के साथ ही बढ़ता जाएगा, जिसे कहने में किसी कयास की जरूरत नहीं। पर, डर तो इस बात का है कि चुनाव के लिए मुद्दा तैयार करने के लिए पार्टियां और कौन-कौन से दांव पेंच आजमाती हैं। क्योंकि चुनावों की सुगबुगाहट जनता को लगभग हर दफे गहरा जख्म दे जाती है।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications