यूपी में अब तक 343 लोग कोरोना संक्रमित, 187 तबलीगी जमात के लोग, 26 पूरी तरह स्वस्थ
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रदेश के 15 जिलों को रात 12 बजे से सील करने का निर्णय लिया है। इन 15 जिलों के हॉटस्पॉट को पूरी तरह से सील कर दिया जाएगा। यूपी के प्रमुख स्वास्थ्य सचिव के मुताबिक, प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 343 हो चुकी है, इनमें से 187 लोग दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में हुई तबलीगी जमात में शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि संक्रमित हुए 343 लोगों में 26 लोग पूरी तरह से ठीक होकर घर जा चुके हैं।
Recommended Video

उत्तर प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लॉकडाउन खत्म करने की अटकलों के बीच योगी सरकार ने राज्य के 15 जिलों के कोरोना हॉटस्पॉट एरिया को 15 अप्रैल तक के लिए पूरी तरह से सील करने का फैसला लिया है। यह आदेश आज रात 12 बजे से लागू हो जाएगा। इन जिलों में सबसे ज्यादा पश्चिमी यूपी के जिले हैं, जिनमें कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा मामले निकलकर सामने आए हैं। प्रमुख सचिव ने बताया कि, 15 ज़िले हैं जहां कोरोना का लोड अधिक है और इन इलाक़ों में कम्यूनिटी स्प्रेड रोकने के लिए ऐसा करना ज़रूरी है।
जिन जिलों के हॉटस्पॉट इलाकों काे सील किया जाना है, उनमें लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, कानपुर, वाराणसी, शामली, मेरठ, बरेली, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, महाराजगंज, सीतापुर, सहारनपुर और बस्ती शामिल हैं। आगरा में 22, गाजियाबाद में 13, नोएडा में 12, कानपुर में 12, वारणसी में 4, शामली में 3, मेरठ में सात, बरेली में एक, बुलंदशहर में 3, बस्ती में 3, फिरोजाबाद में 3, सहारनपुर में 4, महाराजगंज में 4, सीतापुर में एक और लखनऊ 8 बड़े और 4 छोटे हॉटस्पॉट एरिया पूरी तरह से सील होंगे। लखनऊ जिला प्रशासन ने साफ किया है कि इस सीलिंग की कार्रवाई से घबराने या परेशान होने की जरूरत नहीं है। लखनऊ के एडीएम ट्रांसगोमती विश्वभूषण ने कहा कि इस कार्रवाई से पूरे लखनऊ में 800 से लेकर 1000 लोग ही प्रभावित होंगे। उनकी भी जरूरतों का पूरा ख्याल प्रशासन रखेगा। इसलिए लोग धैर्य बनाए रखें।












Click it and Unblock the Notifications