रामजन्मभूमि पर आतंकी हमले की सुनवाई 16 अप्रैल को
लखनऊ। अयोध्या में राम जन्म भूमि में वर्ष 2005 में हुए आतंकी हमले की सुनवाई को कोर्ट ने 16 अप्रैल तक के लिए टाल दिया है। इलाहाबाद हाई कोर्ट की स्पेशल बेंच ने इस मामले में पांच गवाहों को भी तलब किया है। आपको बता दें कि 5 जुलाई 2005 को सुबह तकरीबन सवा नौ बजे रामजन्म भूमि परिसर में आतंकी हमला हुआ था।
रामनवमी पर देशभर में फिर से राम मंदिर अभियान को शुरु करेगी वीएचपी

आतंकियों ने बैरियर को मार्शल जीप में ब्लास्ट में ब्लास्ट करके उड़ा दिया था। आतंकियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए राम मंदिर के मुख्य कैंपस में घुसने की कोशिश भी की थी डेढ़ घंटे तक चली मुठभेड़ में सभी पांच आतंकी मारे गये थे।
इस पूरे ऑपरेश में एक पर्यटक गाइड रमेश कुमार पांडेय व शांति देवी नाम की महिला को गोली लगी थी, जिसमें दोनों की मौत हो गयी थी। आतंकियों के पास से कुरान के टुकड़ों सहित एके 47 भी मिली थी। आतंकियों के पांच साथियों को जांच के बाद गिरफ्तार किया गया था, जिसमें यूपी के सहारनपुर का एक डॉ इरफान भी शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications