यूपी: सपा MLA के बेटे ने प्रेमी जोड़े के चेहरे पर कालिख पोत गांव में घुमवाया

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में समय-समय पर सत्ता की हनक सत्ताधारियों द्वारा दिखाने की खबर आ ही जाती है। मगर इस बार सपा विधायक के बेटे ने अपने पिता की सत्ता की हनक एक नाबालिग प्रेमी जोड़े पर दिखाया है। मामला गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के खुटहन खास गांव का है।

Couple thrashed, face blackened and paraded in front of SP MLA's son in Gorakhpur

पिपराइच के विधायक राजमति निषाद के बेटे और समाजवादी लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव अमरेंद्र निषाद ने तालिबानी सजा सुनाते हुए प्रेमी जोड़े के चेहरे पर कालिख पोता और फिर उन्हें पूरा गांच में घुमवाया। पंचायत ने लड़के का आधा सिर मुंडवा दिया और लड़की से शादी करवा दी।

शादी के बाद पंचायत ने दोनों को 6 माह के लिए गांव निकाला का फरमान सुना दिया। घटना 15 जून की है। इसकी जानकारी तब हुई जब मोबाइल से बनाया गया वीडियो वायरल हुआ। वहीं पुलिस का कहना है कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं है।

क्या है पूरा मामला

खुटहन गांव की रहने वाली 16 वर्षीय नीतू (बदला हुआ नाम) का गांव के ही 17 वर्षीय सुमित (बदला हुआ नाम) से दो साल से प्रेम प्रंसग चल रहा था। 15 जून को लड़की अपने किसी रिश्तेदार के यहां जाने के लिए घर से निकली। सुमित ने उसे वहां जाने से रोका लेकिन जब नीतू नहीं मानी तो उसने उसे तमाचा मार दिया। बस इसके बाद दोनों के प्रेम प्रसंग का पूरे गांव को पता चल गया। खबर विधायक राजमति निषाद के बेटे अमरेंद्र निषाद तक पहुंची।

आरोप है कि अमरेंद्र ने पंचायत बुलायी। वहां पर सुमित को कंबल ओढ़ा कर जमकर पीटा गया। उसका सिर आधा मुंडवाकर लड़की और उसके चेहरे पर कालिख पोती गई और फिर पूरे गांव में घुमाया गया। इस घटना के बाद से लड़की और लड़के के घर वाले दहशत में है। नीतू ने बताया कि उन लोगों ने हमारे माता-पिता को गन प्वाइंट पर ले रखा था और चुपचाप बैठे रहने के लिए मजबूर कर दिया था। पुलिस का कहना है कि घटना के बारे में वह जानकारी ली जा रही है और जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+