अब यूपी में लड़की से की छेड़खानी तो ये ऐप बता देगा लोकेशन फिर...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राजधानी में अपराधियों पर लगाम कसने और पुलिस को चुस्त दुरुस्त करने के लिए बुधवार को 1090 ऐप सेवा की शुरूआत की। इसके साथ ही उन्होंने अत्याधुनिक पुलिस कंट्रोल रूम का भी उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने बुधवार को 5 कालिदास मार्ग स्थित अपने आवास पर 1090 ऐप की शुरूआत की। इस मौके पर उनकी सांसद पत्नी डिंपल यादव, स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन, सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी, अरुणा कोरी और मुख्य सचिव आलोक रंजन मौजूद रहे।

 app come to aid of UP women
इस अवसर पर अखिलेश यादव ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष और आशा ज्योति केंद्र की स्थापना भी की जायेगी और इसके तहत समाज के विभिन्न क्षेत्र में अच्छा काम करने वाली महिलाओं को लक्ष्माबाई पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इस दौरान मुख्य सचिव आलोक रंजन ने बताया कि इलाहाबाद, गाजियाबाद और वाराणसी में बहुत जल्द पुलिस कंट्रोल रूम चालू हो जाएगा। 21 नए शहरों में भी कंट्रोल रूम खोले जाएंगे। इसकी मंजूरी मुख्यमंत्री ने दे दी है।

1090 ऐप सेवा के प्रभारी कुंवर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि असामाजिक तत्वों से महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक ऐप तैयार किया गया है। इसे अपलोड करने के बाद उसका बटन दबाते ही पुलिस पीड़िता और आरोपी की लोकेशन पता कर लेगी। इससे आपात स्थिति में महिलाओं को मदद पहुंचाई जा सकेगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा एक ऐसा मोबाइल फोन स्क्रीन सेवर तैयार किया जा रहा है, जो महिलाओं के लिए काफी मददगार साबित होगा।

हाईटेक कंट्रोल रूम को जीपीएस सिस्टम से जोड़ा गया है। पुलिस कंट्रोल रूम में एक बड़ा टीवी स्क्रीन लगी होगी, जिस पर शहर के पुलिस वाहनों की लोकेशन पता चलती रहेगी। इसके अतिरिक्त यहां पर एक अत्याधुनिक काल सेंटर बनाया गया है। यहां चौबीस घंटे शिकायतें दर्ज की जा सकती हैं। इसके अलावा राजधानी के सभी 72 चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे लगातार कंट्रोल रूम से जुड़े रहेंगे, ताकि चप्पे-चप्पे पर चौकसी बरती जा सकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+