मुजफ्फरनगर का लश्कर कनेक्शन, राहुल को सही साबित करने का मकसद: आजम खान

azam khan
लखनऊ। दिल्ली पुलिस ने स्पेशल टीम ने लश्कर के दो आंतकवादियों को गिरफ्तार किया और खुलासा किया कि ये दोनों की आतंकवादी मुजफ्फरनगर दंगा पीड़ितों के संपर्क में थे और उन्हें लश्कर में शामिल करने की जुगत कर रहे थे। इस खुलासे के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और दिग्गज नेता आजम खान ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है।

मुजफ्फरनगर दंगा पीड़ितों के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से संपर्क पर आजम खान ने कहा है कि ये तो होना ही था। राहुल गांधी का हमला करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि 'युवराज' की बात को सही साबित करना था।

दरअसल अक्टूबर में इंदौर की एक रैली में राहुल गांधी ने कहा था कि मुजफ्फरनगर दंगा पीड़ितों से आईएसआई संपर्क में है और उन्हें भड़काने की कोशिश की जा रही है। इसी बात का जिक्र करते हुए आजम ने आरोप लगाते हुए कहा कि ये तो होना ही था और राहुल गांधी को इसके बारे में पहले से ही जानकारी होगी। उन्होंने इसकी जानकारी दी होगी और अगर ऐसा नहीं है तो इन सब पर राहुल गांधी की भी जवाबदेही बनती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+