कांग्रेस का यूपी प्लान, महागठबंधन के लिए सात सीटें छोड़ने का ऐलान

Lucknow News, लखनऊ। यूपी में महागठबंधन में जगह न मिलने और लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों को ऐलान होने के बाद कांग्रेस ने यूपी में अपनी रणनीति बदल दी है। रविवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने ऐलान करते हुए कहा है कि कांग्रेस ने सपा-बसपा व रालोद गठबंधन के लिए सात सीटें छोड़ दी हैं।

महागठबंधन के लिए छोड़ी सात सीट

उन्होंने रविवार को मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हम महागठबंधन के लिए सात सीटें छोड़ रहे हैं। जिनमें मैनपुरी, कन्नौज, फिरोजाबाद के अलावा वह सभी सीटें जहां से बसपा सुप्रीमो मायावती, रालोद नेता जयंत चौधरी और अजित सिंह चुनाव लड़ेंगे। राज बब्बर ने कहा कि हमने गोंडा व पीलीभीत सीटें अपना दल (कृष्णा पटेल) को देने का फैसला किया है।

महान दल से किया गठबंधन

उन्होंने कहा कि हमने गठबंधन के लिए पहले भी महान दल से भी बात की थी। जिस पर उन्होंने कहा कि हम उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए जितनी भी सीटें देंगे वह हमसे सहमत होंगे। वह विधानसभा चुनाव में भागीदारी चाहते हैं। लोकसभा चुनाव में वह हमारे (कांग्रेस) सिंबल पर लड़ने को तैयार हैं।

JAP के साथ सात सीटों पर हुआ समझौता

इसके अलावा, राज बब्बर ने बताया कि हम जन अधिकारी पार्टी (JAP) के साथ सात सीटों पर समझौता कर चुके हैं। इनमें से पांच पर जेएपी व दो सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+