कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने सीएम योगी को लिखा पत्र, कहा- 1 हजार बसों के संचालन का खर्च पार्टी देगी

लखनऊ। कोरोना वायरस पर रोक लगाने के लिए देशभर में लॉकडाउन है। इसके बावजूद लोग अपने घरों की तरफ पैदल या किसी दूसरे साधनों से जाने की कोशिश में हैं। कोई सड़क के रास्ते घर की तरफ जा रहा है तो कोई रेल मार्ग के जरिए घर पहुंचने की कोशिश कर रहा है। इसी दौरान शनिवार को औरेया में सड़क हादसा हो गया, जिसमें करीब 25 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। इसके बाद कई राजनीतिक पार्टियों राज्य सरकार की मदद के लिए आगे आई हैं।

congress leader priyanka gandhi wadra write a letter to cm yogi

इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी ने भी सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने लेटर लिखकर कांग्रेस की ओर से प्रदेश में एक हाजर बस संचालन में सहयोग मांगा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी घोषणा के अनुरूप बसों के संचालन में सफल नहीं रही है। लोग पैदल चलने को मजबूर हैं। जिससे सड़क दुर्घटना भी बढ़ रही है।

congress leader priyanka gandhi wadra write a letter to cm yogi

ऐसे में कांग्रेस पार्टी राज्य में एक हजार बस चलाने के लिए सरकार से सहयोग चाहती है। इन सभी एक हजार बसों के संचालन का खर्च कांग्रेस वहन करेगी। पत्र में नोएडा, गाजीपुर व गाजियाबाद बॉर्डर से 1000 बसों को पार्टी के खर्चे पर चलाने के लिए अनुमति की मांग की गई है।

Recommended Video

    Priyanka Gandhi ने Yogi Adityanath को लिखा खत, राहत पहुंचाने के लिए दिए 11 सुझाव | वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि इससे पहले अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर सरकार से दस हजार बसों के संचालन की मांग की है। अखिलेश यादव ने कहा कि पैदल घर पहुंचने के लिए वाहनों में विवश होकर चलने पर मजबूर व हादसों में अपनी जान गंवा रहे प्रवासी मजदूरों को बड़े सम्मान और सुरक्षा के साथ घर पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार को तत्काल ही दस हजार सरकारी बसों को चलाना चाहिए। जिससे कि लोग कम समय में ही अपने घर पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि क्या गरीब का कोई हक नहीं होता। वह भी सरकार के खर्चे पर अपने घर पहुंचने के हकदार हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+