उत्तर प्रदेश में टीम कांग्रेस तैयार, अब दिये जाएंगे टिकट

Congress
लखनऊ। कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में चुनावी अभियान को गति देते हुए राज्य चुनाव समिति गठित की है। समिति में राहुल गांधी के साथ ही लगभग सभी पुराने चेहरे शामिल हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के अनुमोदन के बाद प्रभारी महामंत्री मधुसूदन मिस्त्री की तरफ से उप्र कांग्रेस की चुनाव समिति की घोषणा की गई।

समिति में राहुल गांधी के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री, प्रदीप माथुर, बेनी प्रसाद वर्मा, सलमान खुर्शीद, श्रीप्रकाश जायसवाल, आर.पी.एन. सिंह, प्रदीप जैन आदित्य, जितिन प्रसाद, पी.एल. पुनिया, राज बब्बर, शिव बालक पासी, जगदंबिका पाल, बेगम नूर बानो, रीता बहुगुणा जोशी, प्रमोद तिवारी, अनुसुइया शर्मा, कमला साहनी, नसीब पठान, मीरा सिंह, प्रहलाद द्विवेदी, अंकित परिहार और कनिष्क पांडेय शामिल हैं।

प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने रविवार को बताया कि चुनाव समिति की पहली बैठक 22 जनवरी को कांग्रेस मुख्यालय में आहूत की गई है। बैठक में राहुल गांधी के शामिल होने की संभावना है। 23 जनवरी को युवक कांग्रेस एवं एनएसयूआई के प्रदेश के सभी लोकसभा अध्यक्षों एवं जिला अध्यक्षों व अन्य प्रमुख नेताओं का सम्मेलन आहूत किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+