दुर्दांत अपराधी विकास दुबे की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का BJP पर हमला, कहा- एमपी के गृहमंत्री की भूमिका संदिग्ध
लखनऊ। आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में फरार चल रहे दुर्दांत अपराधी और पांच लाख रुपए के इनामी बदमाश विकास दुबे की बड़े ही नाटकीय तरीक से गुरुवार को गिरफ्तारी हो गई। विकास दुबे को उज्जैन पुलिस ने महाकाल मंदिर के परिसर से गिरफ्तार किया है। विकास की गिरफ्तारी पर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा और मध्य प्रदेश सरकार में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की भूमिका पर सवाल उठाए है। साथ ही ट्वीट कर नरोत्म मिश्रा और कानपुर के कनेक्शन को दिखाया है। वहीं, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि विकास दुबे को सरकार का पूरी तरह संरक्षण है।

विकास की गिरफ्तारी पर कांग्रेस खड़े किए सवाल
दरअसल, यूपी एसटीएफ और पुलिस को गच्चा देकर दुर्दांत अपराधी विकास दुबे फरीदाबाद और उज्जैन पहुंच गया। यहां महाकाल मंदिर के परिसर में खुद चिल्लाकर बताया कि, 'मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला...। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। विकास दुबे की गिरफ्तारी या 'सरेंडर' करने के बाद कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। साथ ही कई तरह के सवाल भी खड़े किए जा रहे हैं। यूपी कांग्रेस की ओर से इसपर ट्वीट किया गया है। इस ट्वीट में यूपी कांग्रेस की ओर से नरोत्तम मिश्रा और कानपुर के कनेक्शन को दिखाया गया। ट्वीट में कहा गया कि चुनाव में नरोत्तम मिश्रा कानपुर के प्रभारी थे और अब वो उज्जैन के प्रभारी हैं। बता दें कि नरोत्तम मिश्रा ही मध्य प्रदेश के गृह मंत्री हैं।

यूपी कांग्रेस ने किया ये ट्वीट
आप Chronology से जुड़े कुछ तथ्य समझिए
- विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार हुआ
- नरोत्तम मिश्रा मध्यप्रदेश के गृह मंत्री है
- नरोत्तम मिश्रा उज्जैन के प्रभारी मंत्री है
- नरोत्तम मिश्रा कानपुर चुनाव में प्रभारी थे
- विकास दुबे कानपुर का रहने वाला है।

अजय कुमार लल्लू ने भी बोला हमला
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विकास दुबे महाकाल मंदिर में एंट्री करता है और खुद ही बोलता है कि वह विकास दुबे हैं। उसने आत्मसर्पण किया तो इसमें उसकी किसने मदद की? अगर उसकी गिरफ्तारी हुई भी तो पुलिस के किसी अधिकारी का बयान आना चाहिए था। लेकिन एमपी के गृहमंत्री ने बयान जारी कर कहा कि विकास दुबे को गिरफ्तार किया गया हैं और पूछताछ की जा रही है। लल्लू ने कहा कि दोनों राज्यों में बीजेपी की सरकार है, उसकी मदद की गई है। इतना ही नहीं, लल्लू ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। जंगलराज है। इतनी बड़ी घटना के बाद और परिजनों की मांग के बाद भी सीबीआई जांच की सिफारिश नहीं की गई। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि प्रदेश सरकार को बर्खास्त किया जाए।

नरोत्तम मिश्रा का बयान आया था सामने
सिर्फ उत्तर प्रदेश कांग्रेस ओर से ही नहीं, बल्कि अब मध्य प्रदेश कांग्रेस की ओर से भी ये आरोप लगा दिया गया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस की ओर से ट्वीट किया गया कि गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा यूपी चुनाव में कानपुर के प्रभारी थे, और अभी उज्जैन के प्रभारी हैं। आपको बता दें कि गुरुवार को विकास दुबे के पकड़े जाने के बाद सबसे पहले नरोत्तम मिश्रा का ही बयान सामने आया था। नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि हमारी पुलिस किसी को छोड़ती नहीं है, विकास को गिरफ्तार कर लिया है।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications