क्या यूपी में रुक पाएगी कटियाबाजी, अखिलेश ने दिए बिजली चोरी रोकने के निर्देश

उन्होंने ललितपुर, अनपरा-डी (सोनभद्र) और बारा (इलाहाबाद) में शुरू की गई नवीन बिजली परियोजनाओं को तेजी से पूरा कराने और उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द बेहतर सुविधाएं देने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नए बिजली कनेक्शन देने तथा बिजली की चोरी रोकने के लिए प्रदेशव्यापी अभियान चलाया जाए। तहसील स्तर पर सबस्टेशनों की स्थापना का कार्य सितंबर तक हर हाल में पूरा हो जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने राज्य ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव को निर्देश दिया है कि प्रदेश में निर्माणाधीन बिजली परियोजनाओं, विशेषकर ललितपुर, बारा (इलाहाबाद) और अनपरा-डी (सोनभद्र) का निरीक्षण करें और इन परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करवाएं, ताकि 2015 तक राज्य में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेहतर हो सके। मुख्यमंत्री ने विद्युत राजस्व की वसूली की समीक्षा भी की। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि पूरे प्रदेश में लगभग 13 लाख नए बिजली कनेक्शन दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications