उत्तर प्रदेश में कोहरे का कहर जारी, लोग बेहाल

धूप लोगों को सर्दी से राहत देने में नाकाम साबित हो रही है और लोग घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में सर्द हवाओं के साथ कोहरे का प्रकोप और बढ़ेगा इसके साथ ही न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी।
रविवार सुबह राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। रविवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 9 डिग्री सेल्सियस और इलाहाबाद का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications