यूपीः सीएम योगी का आदेश, जिन माता-प‍िता के बच्चे 12 साल से छोटे, उन्हें पहले लगाई जाए वैक्सीन

लखनऊ, मई 24: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को टीकाकरण के संबंध में उच्चस्तरीय समिति को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि जिन अभिभावकों के बच्चे 12 वर्ष से कम आयु के हैं, उनका टीकाकरण प्राथमिकता के साथ किया जाना जरूरी है। इस संबंध में विधिवत कार्ययोजना बनाई जानी चाहिए। उन्‍होंने कहा कि हर जिले में अभिभावक स्पेशल बूथ बनाए जाएं। अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें टीकाकरण के लिए बुलाया जाए। यह अभिभावक के साथ-साथ बच्चों की सुरक्षा के लिए उपयोगी होगा। इसे अभियान के रूप में चलाया जाना चाहिए।

Recommended Video

    Corona Vaccination को लेकर CM Yogi का आदेश, पहले इन लोगों को लगाई जाए वैक्सीन | वनइंडिया हिंदी
    cm yogi says parents whose children are less than 12 years should be vaccinated first

    सीएम ने अभिभावक स्पेशल बूथ बनाने का द‍िया निर्देश

    विशेषज्ञों ने कोरोना वायरस की तीसरी लहर में छोटे बच्चों पर खतरे की आशंका जताई है। ऐसे में सरकारों की तरफ से लगातार इस ओर ध्‍यान द‍िया जा रहा है। यूपी की योगी सरकार ने तय किया है कि जिन अभिभावकों के बच्चे छोटे हैं, उन्हें टीकाकरण में प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी जिलों में अभिभावक स्पेशल बूथ बनाने का भी निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सर्वाधिक टीकाकरण करने वाला राज्य है। 18 से 44 आयु वर्ग के साढ़े दस लाख लोगों को टीका लग चुका है।

    एक जून से सभी जिलों में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का होगा टीकाकरण

    मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 23 जिलों में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का वैक्‍सीनेशन हो रहा है। अब एक जून से सभी जिलों में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को टीका लगाया जाएगा। मुख्‍यमंत्री योगी ने अधि‍कार‍ियों को न‍िर्देश द‍िया कि टीकाकरण कार्यक्रम तय करते समय वैक्सीन की उपलब्धता का ध्यान रखें। भारत सरकार और दोनों टीका निर्माता कंपनियों से बात करते रहें। मांग-आपूर्ति में संतुलन बनाते हुए गांवों में भी बूथ बनाए जाएं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+