UP News: 554वें प्रकाश पर्व पर बोले सीएम योगी- सिखों का बलिदान देश को नई प्रेरणा देता है

UP CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सिख पंथ के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी महाराज के 554वें पावन प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में मत्था टेका। इस मौके पर योगी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और धर्म के लिए हजारों सिखों के बलिदान की कथा देश को एक नई शक्ति एक नई प्रेरणा प्रदान करती है।

सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी ने प्रकाश पर्व के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह बातें कहीं। योगी ने कहा कि खालसा एक पंथ नहीं है, देश और धर्म की रक्षा करने के लिए गुरु कृपा से निकला हुआ तेज है, प्रकाश पुंज है। सिख गुरुजनों का बलिदान केवल खालसा पंथ के लिए ही नहीं था, यह बलिदान हिंदुस्तान को बचाने के लिए था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुनानक जी का जन्म ननकाना साहब में हुआ लेकिन पूरे भारत में उनका प्रकाश फैला हुआ है। हमारा सौभाग्य है कि हम सबके सामने एक नई प्रेरणा उन्होंने प्रस्तुत की है। ननकाना साहब बचपन से ही उच्च गुणों से ओत प्रोत थे। उन्होंने लोककल्याण में अपना जीवन समर्पित किया। एक ओर उन्होंने भक्ति का जो प्रसार किया उसकी ख्याति हर तरफ फैली।

योगी ने कहा कि लोककल्याण के माध्यम से उन्होंने देशप्रेम का जागरण किया। उन्होंने अपने समय में ही बाबर के खिलाफ आवाज बुलंद करने का काम गुरुनानक जी ने करके दिखाया है। इसलिए उनके जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए की देश प्रेम सबसे उपर होता है। राष्ट्र के लिए उन्होंने अपने आपको बलिदान कर दिया।

योगी ने कहा कि सिख पंथ के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी महाराज के 554वें पावन प्रकाश पर्व पर आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। गुरुनानक देव जी की भक्ति और उनकी साधना राष्ट्र की समृद्धि का कारक बनेगी। आप सभी को पावन प्रकाश पर्व की कोटि-कोटि बधाई!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+