आर्थिक तंगी से जूझ रहे टीवी एक्टर अनुपम श्याम, CM योगी ने दिए हर संभव मदद के निर्देश

लखनऊ। टीवी सीरियल 'प्रतिज्ञा' ठाकुर सज्जन सिंह के किरदार से मशहूर हुए अनुपम श्याम ओझा किडनी में संक्रमण की समस्या से जूझ रहे हैं। अनुपम का इलाज मुंबई के लाइफलाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में चल रहा है। बीमारी की वजह से अनुपम को आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ रहा है, जिसे लेकर उनके छोटे भाई अनुराग श्याम ओझा ने सोशल मी​डिया पर मदद की गुहार लगाई थी। अनुपम की मदद के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगे आए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को अनुपम ओझा की हर संभव मदद करने का निर्देश दिया है। बता दें, अभिनेता अनुपम ओझा यूपी के प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं।

अनुपम के भाई ने लगाई थी मदद की गुहार

अनुपम के भाई ने लगाई थी मदद की गुहार

अनुपम के भाई अनुराग ने मदद की गुहार लगाते हुए कहा था, ''बड़े भाई अनुपम की तबीयत बीते छह महीने से ही खराब चल रही है। उनकी किडनी में इंफेक्शन है, जिसके कारण उन्हें हिंदुजा हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, वहां उनका करीब डेढ़ महीने तक इलाज चला। उस समय उनकी तबीयत ठीक हो गई थी, लेकिन उन्हें समय-समय पर डायलिसिस पर रहने की सलाह दी गई, डायलिसिस की अधिक कीमतों के कारण उन्होंने आयुर्वेदिक इलाज कराने का निर्णय किया। लेकिन यह काम नहीं आया. डायलिसिस पर न जाने के कारण उन्हें सांस लेने में भी परेशानी होने लगी। उनके चेस्ट में पानी भर गया, जिससे हम उन्हें डायलिसिस के लिए लेकर गए, हालांकि, अब उन्हें थोड़ा आराम भी मिल रहा है।''

'जो कमाया, वो दवा पर खर्च'

'जो कमाया, वो दवा पर खर्च'

अनुराग ने आगे कहा था, ''मैं मालाड़ हॉस्पिटल में उनका डायलिसिस करा रहा था, लेकिन डायलिसिस के बाद वह अचानक गिर गए और उन्होंने हमें इन्हें किसी और हॉस्पिटल में भर्ती कराने की सलाह दी, जहां आईसीयू भी मौजूद हो। ऐसे में हम उन्हें इस अस्पताल लेकर आए, लेकिन यह थोड़ा महंगा था और हमारे पास इलाज के लिए अब ज्यादा पैसे नहीं बचे हैं। जो भी उन्होंने कमाया था, वह उनकी दवा पर खर्च हो चुका है। हमें पैसों की सख्त जरूरत है। मैं आप लोगों से निवेदन करता हूं कि इन शब्दों को फैलाएं, ताकि कोई आगे आए और हमारी मदद कर सकें।''

सोनू सूद, राज भैया के बाद सीएम योगी मदद के लिए आए आगे

सोनू सूद, राज भैया के बाद सीएम योगी मदद के लिए आए आगे

अनुराग की मदद की गुहार लगाने के बाद अभिनेता सोनू सूद और मनोज बाजपेयी सहित विधायक राजुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने अनुपम की मदद की है। वहीं, अब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों को अनुपम ओझा की हर संभव मदद करने का निर्देश दिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+