जो गर्मी दिखा रहे हैं, 10 मार्च के बाद इनकी गर्मी को शांत कर देंगे: सीएम योगी
लखनऊ, 9 फरवरी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद के बिलारी में वर्चुअल संबोधन में एक बार फिर कड़े शब्दों में कहा कि पिछले 5 सालों में अराजकता फैलाने वालों से सख्ती से निपटा गया है। ये फिर से गर्मी दिखा रहे हैं। 10 मार्च के बाद फिर से बीजेपी सरकार आने दीजिए, इनकी गर्मी को शांत करने का कार्य सरकार करेगी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बरेली के लोगों को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2012-17 में बरेली में लगभग 8 बार दंगे हुए, 5 सालों में बरेली में एक भी दंगा नहीं हुआ। यूपी की पहचान दंगों से होती थी, आज उसी यूपी की पहचान सुरक्षा के मद्देनज़र बेहतर माहौल में अपनी छवि के लिए होती है।

'भाजपा सरकार में अकेले रामपुर में 2,400 करोड़ रुपए का गन्ना भुगतान हुआ'
सीएम योगी ने रामपुर में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 5 साल में हमने 1,59,000 करोड़ रुपए के गन्ना मूल्य का भुगतान गन्ना किसानों के खाते में किया है। जबकि बसपा और सपा सरकार के दौरान गन्ना मूल्य का इतना भुगतान नहीं हुआ था। सीएम ने कहा कि अकेले रामपुर में बसपा सरकार के दौरान 653 करोड़ रुपए का गन्ना मूल्य का भुगतान किसानों को हुआ था। सपा सरकार के दौरान 1,400 करोड़ रुपए का भुगतान हुआ था। वहीं, भाजपा सरकार के दौरान अकेले रामपुर में 2,400 करोड़ रुपए का गन्ना भुगतान हो चुका है।
Recommended Video
यूपी में पहले चरण का मतदान कल
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के लिए प्रचार का शोर थम गया है। पश्चिमी यूपी और ब्रज क्षेत्र के 11 जिलों की 58 सीटों पर 10 फरवरी यानि कल मतदान होगा। पहले चरण में शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा में वोटिंग होनी है। इस चरण में 2.27 करोड़ मतदाता कुल 623 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications