CM योगी ने सदन में शायराना अंदाज में विपक्ष पर कसा तंज, जानिए क्या कहा ?

लखनऊ, 27 मई: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद मिली प्रचंड जीत के बाद शुक्रवार को सीएम ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। योगी ने कहा की पहले की सरकारों में भाई भतीजावाद होता था लेकिन 2017 के बाद हर भर्ती में पारदर्शिता बरती गई। योगी ने इस मौके पर अखिलेश पर जमकर कसा और कहा की वह जमीन पर रहकर चांद सितारों की बात कर रहे हैं।

Recommended Video

    Yogi Shayari in Vidhansabha: CM Yogi की Akhilesh Yadav पर शायरी सुनिए... | वनइंडिया हिंदी
    CM Yogi adityanath took a jibe at the opposition in the assembly

    योगी ने कहा कि सभी ने अपनी बातों को रखा है। यहां पर कुछ सदस्यों को सुनने का अवसर प्राप्त हुआ। सबके भाषण को शालीनता से सुना। नेता प्रतिपक्ष होने के नाते उन्हें कुछ कहना था। उनकी बातों को सुनकर काफी आश्चर्य हुआ। प्रदेश के अलग अलग भागों से चुनकर सभी आते हैं।

    "नजर नहीं है नजरों की बात करते हैं, जमी पर चांद सितारे की बात करते हैं, वो हाथ जोड़कर सदन में सुधारों की बात करते हैं।"

    योगी ने कहा की इस तरह के बयानों से अभिमान आता है। बीजेपी और उससे जुड़े हुए सहयोगी दलों कोंजो जनादेश प्राप्त हुआ है , ये उसी का सम्मान है। पूरे देश के अंदर हम हर चुनाव को लड़ते हैं। कार्यों से ही पूछ होती है। सरकार के कार्यों पर बात होती तो उचित होता।

    योगी ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से हम यहां पहुंचे हैं। जनता को पता है कि कौन क्या कर रहा है। यूपी में 37 सालों के बाद किसी सरकार दोबारा चुनकर आई है। और सरकार अपना काम कर रही है। यूपी 25 करोड़ की आबादी का राज्य है। हर सरकार ने अपने समय में कुछ न कुछ किया है।

    सीएम ने कहा कि आप जीत जाएं तो सब ठीक है। बीजेपी जीत जाए तो ईवीएम दोषी हो जाती है। बंगाल में चुनाव के दौरान कितनी घटनाएं हुईं है। 25 हजार बूथ प्रभावित हुए थे। बीजेपी के 10 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता शेल्टर होम में जाने के लिए मजबूर हुए थे। महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ। बंगाल की आबादी यूपी की आधी है। लेकिन यूपी में चुनाव के दौरान और चुनाव के बाद कोई हिंसा नहीं हुई। क्या यूपी में बीजेपी की सरकार नहीं रहती तो ये ही स्थिति रहती। हमारा मिशन सत्ता पाना नहीं , बल्कि देश बनना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+