CM योगी ने लखनऊ में की पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, कहा- कोई बच्चा छूटने न पाए

लखनऊ, 18 सितंबर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में पल्स पोलियो अभियान का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा, "पोलियो एक संक्रामक बीमारी है, लेकिन जब सामूहिक रूप से प्रयास होते हैं तो उसका भी हम समाधान निकाल लेते हैं। पल्स पोलियो अभियान इस देश में उसी सामूहिक ताकत का एहसास कराता है।" कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के मंत्री बृजेश पाठक, विभाग के राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र भी मौजूद रहे।

CM Yogi adityanath started pulse polio abhiyan in Lucknow

सीएम योगी ने 10 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर की अभियान की शुरुआत

Recommended Video

    Akhilesh Yadav ने चीतों की आवाज पर किया ट्वीट तो BJP ने उड़ाया मजाक| वनइंडिया हिंदी | *News

    मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने 10 बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाकर अभियान की शुरुआत की। सीएम योगी ने कहा कि जबतक दुनिया से इस खतरनाक संक्रामक बीमारी का अंत नहीं हो जाता हमें सतर्क रहना होगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान जैसे देशों में आज भी पोलियो का संक्रमण मौजूद होने के कारण हमारे देश के लिए भी खतरा मौजूद है, इसलिए हमें सतर्क रहने के साथ ही इस बीमारी के खिलाफ सामूहिक प्रयास करते रहने होंगे। मुख्यमंत्री ने पल्स पोलियो अभियान में विभिन्न धर्म गुरुओं और सामाजिक संगठनों को भी जोड़ने की बात कही है।

    50 जनपदों के 2.27 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप्स

    पल्स पोलियो अभियान के तहत प्रदेश के 50 जनपदों के 2.27 करोड़ बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई जाएंगी। इसमें पहले दिन 77 हजार बूथों पर, जबकि दूसरे दिन से छठे दिन तक 15 हजार पर्यवेक्षकों के नेतृत्व में 48 हजार टीमें घर घर जाकर 5 साल तक के बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+