COVID-19: यूपी के इन 11 जिलों के लिए बनी नोडल अधिकारियों की टीम, सीएम योगी ने 5 दिन में मांगी रिपोर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के अधिक मामलों को देखते हएु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोडल अधिकारियों की टीम बनाई है। इन अधिकारियों के साथ बैठक कर सीएम ने संक्रमण के रोकथाम को लेकर तमाम उपायों पर चर्चा की। सीएम ने इन टीमों को प्रदेश के 11 सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में भेजने का आदेश दिया है। सीएम ने पांच दिन में इन जिलों की पूरी रिपोर्ट शासन को सौंपेने के निर्देश भी दिए हैं। बता दें, उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। प्रदेश के 11 जिले आगरा, मेरठ, कानपुर नगर, अलीगढ़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, मुरादाबाद, फिरोजाबाद, बुलंदशहर, झांसी और बस्ती में हालात ज्यादा खराब हैं।

सीएम ने दिए पांच दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपने के आदेश

सीएम ने दिए पांच दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपने के आदेश

प्रदेश के इन 11 जिलों में बढ़ते मामलों को देखते हुए रविवार को मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और नोडल अधिकारी बनाए। 11 जिलों का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा, ''यहां कोरोना संक्रमण के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इन जिलों में एक प्रशासनिक अधिकारी और एक चिकित्सक की टीम भेजी जा रही है। टीम के सदस्य संबंधित जिलों में संक्रमण और मृत्यु दर की अधिकता के कारणों का आकलन कर पांच दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट दें, जिससे इन जिलों के लिए एक व्यापक रणनीति बनाई जा सके।''

अधिकारियों को दिया इंसेफ्लाइटिस से लड़ने की नीति का उदाहरण

अधिकारियों को दिया इंसेफ्लाइटिस से लड़ने की नीति का उदाहरण

सीएम ने कहा कि टीमें कोविड-19 के संक्रमण की चेन तोड़ने, इसके प्रसार पर नियंत्रण के लिए गंभीरता से प्रयास करें। सीएम ने बैठक में कहा कि पूरी सावधानी बरतकर कोविड-19 के संक्रमण व मृत्यु दर को नियंत्रित किया जा सकता है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इंसेफ्लाइटिस से लड़ने की नीति का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि बेहतर सर्विलांस सिस्टम और चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करके ही पूर्वी उत्तर प्रदेश में इंसेफ्लाइटिस के प्रकोप को नियंत्रित करने में सफलता मिली। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में विभिन्न स्तरों पर सावधानी बरतने से इंसेफ्लाइटिस के संक्रमण में 60 फीसदी और इससे होने वाली मृत्यु में 90 फीसदी की कमी आई है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों ने मिलकर काम किया और गतिविधियों का माइक्रो मैनेजमेंट किया गया।

यूपी में कोरोना वायरस की स्थिति

यूपी में कोरोना वायरस की स्थिति

बता दें, रविवार को उत्तर प्रदेश में कोरोना के 499 नए मामले सामने आए। स्वास्थ विभाग की ओर से रविवार को जारी किए आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में 4948 एक्टिव केस हैं और 8268 लोग पूरी तरह से ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। प्रदेश में रिकवरी का रेट 60 प्रतिशत से ऊपर चल रहा है। अब रिकवरी रेट 60.72% है। प्रदेश में अब तक कुल 399 मरीजों की मृत्यु हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+