ईद-अक्षय तृतीया पर सुचारू रखें बिजली आपूर्ति, बेवजह ना हो बिजली कटौती : सीएम योगी
लखनऊ, 01 मई: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को टीम-09 के साथ समीक्षा बैठक में अधिकारियों को त्यौहार पर बिजली आपूर्ति को सुचारू रखने का निर्देश दिया है। सीएम योगी प्रदेश में बिजली की मांग और आपूर्ति में भी समन्वय बनाने को कहा है। उन्होंने कहा कि अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती और ईद के अवसर पर प्रदेश में बिजली आपूर्ति सुचारू रखें। कहीं पर भी अनावश्यक कटौती न हो। इसके साथ ही सीएम ने सभी धर्मिक स्थलों के आसपास स्वच्छता, पेयजल आदि के प्रबंध किए जाने के भी निर्देश दिए।

रोस्टर के अनुरूप बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराए जाने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री योगी ने बैठक में कहा कि बीते दिनों की दिल्ली यात्रा के दौरान उनकी गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही ऊर्जा मंत्री और रेल मंत्री के साथ बिजली आपूर्ति के संबंध में सकारात्मक बातचीत हुई। तीनों मंत्रियों ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। कोयले की ढुलाई के लिए रेलवे हमें अतिरिक्त रैक देने जा जा रहा है तो भारत सरकार से अतिरिक्त बिजली भी प्राप्त होगी। इस दौरान भी रोस्टर के अनुरूप निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए समुचित प्रबंध किए जाएं। सीएम ने कहा कि फिलहाल स्थिति सामान्य है और रोस्टर के अनुरूप बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराएं।
उपभोक्ता भी समय से करें बिल का भुगतान
Recommended Video
मुख्यमंत्री योगी ने बैठक में यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा कि एक भी उपभोक्ता को गलत बिजली बिल न मिले और सभी को समय से बिल मिल जाए। इस दौरान भी ओवरबिलिंग या देरी से बिल दिया जाना उपभोक्ता को परेशान तो करता ही है, व्यवस्था के प्रति निराश भी करती है और वह बिल जमा करने के प्रति उत्साहित नहीं होता। ऐसे में समय से बिल और सही बिल दिया जाना सुनिश्चित करें। इसके लिए ठोस कार्ययोजना बनाने की जरूरत है। सीएम ने कहा कि बिजली आपूर्ति होती रहे, इसके लिए बिल का भुगतान जरूरी है। बिजली का उपभोग करने वाले हर उपभोक्ता की यह जिम्मेदारी है कि वह समय से बिजली बिल का भुगतान करे।












Click it and Unblock the Notifications