सीएम योगी आदित्यनाथ ने क‍िया लखनऊ यूनिवर्सिटी के शताब्‍दी वर्ष समारोह का शुभारंभ

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ यूनिवर्सिटी के शताब्‍दी वर्ष समारोह का उद्घाटन क‍िया। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा और कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय भी मौजूद रहे। संस्थान के पूर्व व वर्तमान छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में लोग भी समारोह में शामिल होने पहुंचे। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने कहा, सीएम का आना हमारे ल‍ि‍ए गौरव का पल है। जब भी यूनिवर्सिटी को संकट हुआ उन्होंने मदद की। डॉ. दिनेश शर्मा ने सेंटर आफ एक्सीलेंस में मदद की। मैं सभी का स्वागत करता हूं।

cm yogi adityanath inaugurates centenary celebrations of lucknow university

उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि ये अवसर अविस्मणीय है। 100 साल में सैकड़ों मेधावी विद्यार्थी निकले हैं। सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ का शिक्षा में लगाव रहा है। विश्वविद्यालय में जिस तरह की सहायता की जरूरत होती है वे करते हैं। वे कोविड काल में लगे रहे। तमाम अवसरों पर उन्होंने ध्यान दिया है।

कोरोना के संक्रमण को देखते हएु विश्वविद्यालय ने कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत बेहद सीमित संख्या में ही लोगों को आमंत्रित किया गया है। उद्घाटन समारोह में भी 100 से 150 के बीच ही लोग उपस्थित रहे। मालवीय सभागार की कुल क्षमता करीब 400 व्यक्तियों की है, इसके बावजूद यहां पर सिर्फ 150 लोग ही आमंत्रित किए गए। बिना कार्ड किसी को प्रवेश नहीं मिला।एक कुर्सी छोड़कर बैठने की व्यवस्था रही। लाइव स्ट्रीम की भी व्यवस्था की गई। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने भी लोगों से अपील की है कि परिसर आने के बजाय घर से लाइव स्ट्रीमिंग के द्वारा समारोह का आनंद उठाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+