CM योगी ने की 'ई-पेंशन पोर्टल' की शुरुआत, 11.5 लाख कार्मिकों को सीधे मिलेगा फायदा
लखनऊ, 01 मई: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 'ई-पेंशन पोर्टल' का उद्घाटन किया। इस मौके पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा आज ई-पेंशन पोर्टल का शुभारंभ किया जा रहा है, जिससे 11.5 लाख कार्मिक सीधे-सीधे लाभान्वित होंगे। मुझे लगता है कि नकारात्मकता कभी भी व्यक्ति को उन्नति के शिखर पर नहीं पहुंचा सकती, वो हमेशा व्यक्ति को अवनति की ओर ले जाएगी इसलिए अच्छी सोच हमेशा हमें आगे बढ़ाती है और उसी अच्छी सोच से सरकार ने आपके लिए ई-पेंशन पोर्टल भी लागू किया है।
Recommended Video

त्यौहार पर बिजली आपूर्ति को सुचारू रखने का निर्देश
इससे पहले प्रदेश में बिजली संकट को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने त्यौहार पर बिजली आपूर्ति को सुचारू रखने का निर्देश दिया है। सीएम योगी ने रविवार को टीम-09 के साथ समीक्षा बैठक में अधिकारियों को प्रदेश में बिजली की मांग और आपूर्ति में भी समन्वय बनाने को कहा है।
'कहीं पर भी अनावश्यक कटौती न हो'
मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती और ईद के अवसर पर प्रदेश में बिजली आपूर्ति सुचारू रखें। कहीं पर भी अनावश्यक कटौती न हो। इसके साथ ही उनका निर्देश है कि सभी धर्मिक स्थलों के आसपास स्वच्छता, पेयजल आदि के प्रबंध किए जाएं। लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखा जाए।












Click it and Unblock the Notifications