सीएम योगी ने लखनऊ में टोक्यो ओ​लंपिक में पदक विजेताओं को किया सम्मानित, की ये घोषणाएं

लखनऊ, 19 अगस्त: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने टोक्यो ओ​लंपिक में पदक विजेता नीरज चोपड़ा, रवि दहिया, पीवी सिंधु, लवलीना बोरगोहेन, बजरंग पुनिया और पुरुष हॉकी टीम को सम्मानित किया। नीरज चोपड़ा को 2 करोड़, रवि दहिया को 1.5 करोड़, पीवी सिंधु को एक करोड़, लवलीना बोरगोहेन को एक करोड़, बजरंग पुनिया को एक करोड़ और पुरुष हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया है।

CM Yogi Adityanath felicitate Olympic medal winners Neeraj Chopra and other members in lucknow

मेजर ध्यानचंद के नाम पर स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी स्थापित करेगी यूपी सरकार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले उत्तर प्रदेश के 10 खिलाड़ियों को 25-25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के हर गांव में एक खेल मैदान बनाएंगे। उत्तर प्रदेश सरकार मेजर ध्यानचंद के नाम पर स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी स्थापित करेगी। उत्तर प्रदेश सरकार दो खेलों को गोद लेगी और अगले 10 सालों तक उनका वित्त ​पोषण करेगी। इसमें से एक खेल कुश्ती है।

यूपी के विजेता खिलाड़ियों को तोहफा

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, विश्व कप या विश्व चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के विजेता खिलाड़ियों को राजपत्रित पदों पर सीधी भर्ती प्रदान करने और पुलिस में डिप्टी एसपी का पद देने के लिए अपनी सहमति दी है।

यूपी के खिलाड़ियों का किया गया सम्मान

टोक्यो ओलिंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले यूपी के प्रियंका गोस्वामी (एथलेटिक्स), सौरभ चौधरी (शूटिंग), सतीश कुमार (बाक्सिंग), मेराज खान (शूटिंग), अरविंद सिंह (रोइंग), शिवपाल सिंह (एथलेटिक्स), ललित उपाध्याय (हॉकी), अन्नू रानी (एथलेटिक्स), सीमा पुनिया (एथलेटिक्स) और वंदना कटारिया (महिला हाकी) को भी विशेष पुरस्कार दिया गया।

Recommended Video

    Tokyo Olympics: CM Yogi ने Lucknow में Medal Winners को किया सम्मानित, देखें VIDEO | वनइंडिया हिंदी

    कुल 42 करोड़ की सम्मान राशि खिलाड़ियों को की गई वितरित

    सीएम योगी ने कुल 42 करोड़ की सम्मान राशि खिलाड़ियों में वितरित की। खिलाड़ियों के साथ ही अलग-अलग खेलों के कोच को भी सम्मानित किया गया। राज्य के 75 जिलों से 75-75 खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया गया। खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने बताया कि प्रदेश सरकार लगातार ऐसे प्रयास कर रही है जिससे युवा प्रेरित हों। हमारे ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी ओलिंपिक में भाग लें। इसके लिए प्रदेश में खेल को विकास देने के लिए प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, डिप्टी सीएम केशव मौर्य, दिनेश शर्मा, खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना मौजूद रहे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+