CM योगी लखनऊ में Chhath Pooja समारोह में हुए शामिल, कहा- छठ लोक आस्था का महापर्व है
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में गोमती घाट पर आयोजित छठ पूजा समारोह में शामिल हुए। सीएम योगी ने कहा कि पर्व और त्योहार का महत्व ही सामूहिकता का दर्शन है, हम सब मिलकर एकजुट होकर प्रकृति के प्रति स्वच्छता के प्रति और लोक आस्था के प्रति इस समर्पित भाव के साथ काम कर रहे हैं, उसका एक आदर्श उदाहरण छठ जैसे पर्व होते हैं।

सीएम योगी ने भोजपुरी में छठ पूजा की दी थी बधाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को 'छठ' की बधाई देते हुए रविवार को एक ट्वीट में लिखा, ''सभी प्रदेश वासियों व श्रद्धालुजनों को भगवान सूर्य की उपासना के महापर्व 'छठ' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! छठी मइया की कृपा से लोक आस्था का यह महापर्व संपूर्ण सृष्टि के लिए सुख-समृद्धि तथा आरोग्यता का कारक बने, यही कामना है। जय छठी मइया!'' इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री योगी ने भोजपुरी में छठ पूजा के लिए शुभकामना संदेश दिया था।
छठ पूजा कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को मैं @UPGovt की ओर से बधाई देता हूं व मंगलकामना करता हूं।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) October 30, 2022
यह लोक आस्था का पर्व है और पूरा समाज मिलकर इस आयोजन के साथ जुड़ता है।
इसमें अंत:करण व बाह्य शुद्धि पर ध्यान दिया जाता है: #UPCM @myogiadityanath pic.twitter.com/ax5ton9jLg
सरकार ने व्यवस्थित ढंग से इंतजाम किया है: ब्रजेश पाठक
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकार ने व्यवस्थित ढंग से इंतजाम किया है। मां गोमती में स्वच्छ जल है। कहीं कोई समस्या नहीं है। सभी बहनें सभी माताएं छठ माई की पूजा के साथ सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर अपनी मनोकामना की पूर्णता के लिए व्रत कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications