मुख्यमंत्री का हाथ पकड़ने पर सरेआम नेताजी की पिटाई

लखनऊ। देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश अपने खराब कानून व्यवस्था का रोना रोता है। जहां अपराधियों के हौसले बुलंद है तो पुलिस वाले पस्त। आलम ये है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के सामने भी लोग हाथापाई करने से बाज नहीं आते।

akhilesh yadav

ऐसा ही कुछ यूपी के सीएम अखिलेश यादव के साथ हुआ। जहां मुख्यमंत्री का हाथ पकड़ना उनके एक करीबी युवा नेता को भारी पड़ गया। दरअसल युवा नेता उत्सुकतावश मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का हाथ पकड़ लिया, लेकिन उसकी ये उत्सुकता उसपर भारी पड़ गई। युवा नेता ने जैसे ही सीएम का हाथ पकड़ा, सीएम की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों ने उस नेता को खींच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।

घटना शिकोहाबाद की है जहां अखिलेश यादव सिरसागंज विधायक की मां के निधन पर शोकसभा में शामिल होने गए थे। इसी दौरान उनके एक करीबी नेता ने अपने ठेकों की जांच में रियायत करने की मांग की और सीएम का हाथ पकड़ लिया। उसे इस गलती की ऐसा मिली की वो आजीवन याद रखेगा। सीएम के सुरक्षाकर्मियों ने उस नेता को खींच लिया और उसकी पिटाई कर दी। बाद में मामला एसपी तक पहुंचा लेकिन उसे रफा-दफा कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+