देखिए कैसी होगी आपकी लखनऊ मेट्रो, जल्द मिलेगा बैठने का मौका
लखनऊ मेट्रो का पहला लुक मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जारी किया, मुख्यमंत्री ने तस्वीरें फेसबुक पर साझा करते हुए कहा कि जल्द ही शुरु होगी मेट्रो
लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लंबे समय से लोगों के इंतजार को आखिरकार खत्म कर दिया है। शुक्रवार को उन्होंने लखनऊ मेट्रो की पहली तस्वीर जारी की है।

फेसबुक पर जारी की तस्वीर
मुख्यमंत्री ने फेसबुक पर लखनऊ मेट्रो की तस्वीर जारी करते हुए लिखा है कि लखनऊ मेट्रो की शुरुआत बेहद करीब है। इसके आखिरी पर्यवेक्षण के लिए युवा मंत्रियों और मुख्य सचिव को भेजा गया है।

अन्य मेट्रो की तुलना में अलग
लखनऊ मेट्रो का रंग देश की अन्य मेट्रो की तुलना में अलग है, यह सुर्ख लाल रंग की है। जिसे चेन्नई के श्रीसिटी में बनाया जा रहा है। इसे बनाने का जिम्मा अल्स्टॉम कंपनी को दिया गया है।

अंतिम चरण में लखनऊ मेट्रो
मेट्रो के अंतिम चरण का पर्यवेक्षण करने मुख्य सचिव राहुल भटनागर के साथ अन्य मंत्री पहुंचे। लखनऊ मेट्रो पहली ऐसी ट्रेन है जिसमें डिस्क ब्रेकिंग सिस्टम लगाया गया है। जिसकी मदद से ट्रेन कहीं भी किसी भी समय रोकी जा सकती है।

जल्द शुरु होगा मेट्रो का सफर
लखनऊ मेट्रो के पहले चरण का ट्रायल अगले महीने शुरु हो सकता है, वहीं आम जनता के लिए इसकी शुरुआत माना जा रहा है कि जनवरी माह में शुरु हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications