उत्तर प्रदेश में बादलों का डेरा, ठंड बढ़ी

उप्र मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम में अचानक ही बदलाव आया है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने की वजह से वायुमंडल में नमी छाई हुई है। राजधानी लखनऊ सहित कुछ इलाकों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं, जिससे न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है। राजधानी के अलावा वाराणसी का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 14 डिग्री, कानपुर का 14़ 3 डिग्री और गोरखपुर का 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications