प्रधान बनने के लिए 12 वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक और सनसनीखेज वारदात को दबंगो ने अंजाम दिया है। यहां दबंगों चुनावी रंजिश में एक नाबालिग छात्रा की हत्या कर दी है।

मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र में चल रहे प्रधानी चुनाव के दौरान फाजलपुर गांव में रहने वाली 12वीं की छात्रा को यहां के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रिंकू ने गोली मार कर हत्या कर दी है।
रिंकू ने इस हत्या की वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब छात्रा अपने मामा को खाने देने जा रही थी। गौरतलब है कि स्वाति नाम की छात्रा के मामा श्योनाथ दो बार गांव के प्रधान रह चुके हैं।
रिंकू भी गांव का प्रधान बनना चाहता था। लिहाजा वह श्योनाथ के घर उन्हें मारने के इरादे से उनके घर पहुंचा था। लेकिन गलती से गोली छात्रा स्वाति को लग गयी, जिसमें उसकी मौत हो गयी है।
यहां गौर करने वाली बात यह है कि रिंकू पहले भी श्योनाथ के उपर हमला कर चुका था। लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जिसके चलते उसका हौसला बढ़ गया और उसने इस घटना को अंजाम दिया। वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक रिंकू की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।












Click it and Unblock the Notifications