यूपी में अब कैंसर का इलाज सस्ता, हर जिला अस्पताल में होगी कीमोथेरेपी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश मे अब कैंसर के रोगियों को पैसे के लिए दर-दर नहीं भटकना पड़ेगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत यूपी के हर जिला अस्पताल में मुफ्त में कैंसर के बारे में जानकारी और कीमोथेरेपी मशीन खरीदने के निर्देश जारी किये गये हैं।
जानिए भारत में सबसे ज्यादा कैंसर के मरीज कहां पर और क्यों?

प्रदेश में अस्पतालों के दस डॉक्टरों की टीम को दिल्ली के मूलचंद अस्पताल में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। आगरा में कैंसर के इलाज के लिए लगे रजिस्ट्रेशन कैंप के इंचार्ज डॉ पियूष जैन ने बताया कि मरीज इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। अभी तक 20 मरीज इस योजना के तहत अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं, जिनमें दो अलीगढ़ एक मथुरा, हाथरस से हैं। जिनका इलाज यहां के जिला अस्पताल में होगा।
पियूष जैन ने बताया कि हमारे अस्पतला में कीमोथेरेपी की सुविधा है, ऐसे में अगर मरीज को इसकी जरूरत होगी तो उन्हें इसके लिए रेफर किया जा सकता है। इस योजना के तहत मरीजों को अब कीमोथेरेपी पर सिर्फ 15 से 20 हजार रुपए देने होंगे। मरीज को 6 से 7 सेशन की जरूरत होती है।












Click it and Unblock the Notifications