Chandrayaan 3 Landing: यूपी के सभी परिषदीय विद्यालयों में लाइव प्रसारण की तैयारी

उत्तर प्रदेश सरकार ने केंद्र के निर्देश पर सभी परिषदीय और बेसिक स्कूलों के लिए एक सर्कुलर जारी किया है।

Chandrayaan 3: उत्तर प्रदेश सरकार ने चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर लैंडिग का सजीव प्रसारण कराने की तैयारी की है। अधिकारियों का दावा है कि यह देश के लिए एक ऐतिहासिक पल है और बच्चों को इस लम्हे का साक्षी बनाने का पूरा प्रयास किया गया है।

चंद्रयान-3

चंद्रयान-3 की लैंडिंग का होगा लाइव प्रसारण

सरकार की ओर जारी निर्देश में कहा गया है कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण सभी परिषदीय स्कूलों में दिखाया जाएगा और इसके लिए विद्यालय को शाम को विशेष तौर पर स्कूलों को एक घंटे के लिए खोला जाएगा। इसको लेकर डायट के सभी प्राचार्यों और बीएसए को सजीव प्रसारण को सुनिश्चित करने का आदेश जारी किया गया है।

पहली बार बच्चों के लिए की गई ये व्यवस्था

अधिकारियों की माने तो यूपी के इतिहास में पहली बार होगा जब शाम को एक घंटे के लिए स्कूलों को खोला जाएगा। सरकार इसको छात्रों के लिए एक अवसर की तौर पर ले रही है और इसका लाभ छात्रों को मिलेगा।

सरकार ने परिषदीय और बेसिक स्कूलों को जारी किया निर्देश

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के आदेशों के क्रम में सरकार की तरफ से इस तरह की व्यवस्था की जा रही है। सरकार के अधिकारी ने बताया कि 23 अगस्त को चंद्रयान-3 शाम पांच बजकर सत्ताइस मिनट पर चंद्रमा पर उतरेगा। इस प्रक्रिया का इसरो वेबसाइट, डीडी नेशनल और यू-ट्यूब चैनल पर सीधा प्रसारित किया जाएगा। आदेश के अनुसार शाम 5.15 से 6.15 बजे तक विशेष सभा आयोजित कर सीधे प्रसारण की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।

क्या कहते हैं अधिकारी

अपर राज्य परियोजना निदेशक मधुसूदन हुल्गी के मुताबिक ऐसा पहली बार हो रहा है जब इस ऐतिहासिक अवसर पर छात्रों के लिए स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है। चंद्रायान-3 का चंद्रमा पर उतरना एक यादगार लम्हा है जो न केवल छात्रों की जिज्ञासा बढ़ाएगा अपितु आने वाले समय में छात्र इस ऐतिहासिक पल से प्रेरणा लेकर इस क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने की दिशा में बढ़ सकेंगे। सरकार के इस कदम से छात्रों के अंदर गर्व और एकता की भावना पैदा होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+