Kamlesh Tiwari murder case: होटल में लगे CCTV कैमरे में कैद हुए हत्यारोपी!

लखनऊ। हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी हत्याकांड में लगातार नए खुलासे हो रहे है। रविवार को पुलिस लखनऊ स्थित नाका इलाके में स्थित एक होटल की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चैक की। पुलिस की मानें तो सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों की तस्वीर सामने आई है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने 17 अक्टूबर की रात 11 बजकर 8 मिनट पर होटल में चेक इन किया था। वहीं 18 अक्टूबर की सुबह 11 बजकर 38 मिनट पर दोनों आरोपी भगवा कपड़े पहने घटना को अंजाम देने के लिए होटल से निकले थे।

होटल में मिला बैग-कपड़े

होटल में मिला बैग-कपड़े

जांच में जुटी पुलिस टीम को सूचना मिली कि लखनऊ के पश्चिम क्षेत्र अंतर्गत होटल खालसा इन के कमरे में कुछ भगवा कपड़े और बैग पड़ा है। इस सूचना पर लखनऊ पुलिस मौके पर पहुंची और मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाकर विभिन्न सबूत जमा किए गए। उच्च अधिकारियों द्वारा भी मौका मुआयना किया गया है। जांच में सामने आया है कि लखनऊ के होटल खालसा में संदिग्ध शेख अशफाक और पठान मोइनुद्दीन अहमद के नाम की आईडी से बुक किए गए थे। ये दोनों होटल के कमरा नम्बर G 103 में रुके थे। 17 अक्तूबर की रात 11:08 मिनट पर होटल आए। 18 अक्तूबर को सुबह 10:38 पर चले गए। इसके बाद फिर एक बजकर 21 मिनट पर वापस आए। एक बजकर 37 मिनट पर फिर से वापस चले गए।

सीसीटीवी फुटेज आई सामने

सीसीटीवी फुटेज आई सामने

रविवार को लखनऊ के नाका इलाके में स्थित खालसा होटल में सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों की तस्वीर सामने आई है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने 17 अक्टूबर की रात 12 बजकर 8 मिनट पर होटल में चेक इन किया था। वहीं, 18 अक्टूबर की सुबह 11 बजकर 38 मिनट पर दोनों आरोपी भगवा कपड़े पहने होटल से निकलते हुए नजर आ रहे है। जबकि आरोपियों के हाथ में थैला भी नजर आ रहा है।

पुलिस की 10 टीमें सक्रिय

पुलिस की 10 टीमें सक्रिय

कमलेश तिवारी मर्डर केस को खुलासा करने के लिए पुलिस की 10 टीमें लगाई गई है। गुजरात भेजी गई टीम को लखनऊ के एसपी क्राइम लीड कर रहे हैं। यूपी पुलिस और गुजरात एटीएस गुजरात के हवाई अड्डों से दिल्ली और लखनऊ की फ्लाइट के यात्रियों के बारे में भी पूछताछ की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+