करोड़ों का कमीशन खाने वाले यादव सिंह को सीबीआई ने किया गिरफ्तार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह आखिरकार सीबीआई की गिरफ्त में आ चुके हैं। करोड़ों रुपए के घोटाले आरोपी यादव सिंह को आज सीबीआई कोर्ट में पेश करेगी। सामने आया यादव सिंह के साथ मुलायम सिंह के परिवार के कारोबारी रिश्ते

सूत्रों की मानें तो सीबीआई के पास यादव सिंह के पास अकूत संपत्ति होने के पुख्ता सबूत मिले हैं। यादव सिंह पर तमाम प्रोजेक्ट्स को करोड़ो रुपए लेकर उन्हें पास कराने सहित बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स में कमीशन लेने का आरोप है। यादव सिंह के घर से लेकर सुसराल तक सीबीआई का छापा, नोएडा की कोठी सील
यादव सिंह का मामला सबसे पहले वर्ष 2014 में सामने आया जब उनके घर आयकर विभाग ने छापा मारा था। लेकिन 2015 में जब दोबारा आयकर विभाग ने उनके घर छापा मारा तो उनके घर से 10 करोड़ रुपए नगद व दो किलो सोना बरामद हुए।
यही नहीं यादव सिंह के घर से 100 करोड़ रुपए की कीमत के हीरे और गहनें भी जब्द किये। लेकिन इन सब के बावजूद जब यादव सिंह को सीबीसीआईडी से जमानत मिल गयी तो नूतन ठाकुर ने इसके खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की।
नूतन ठाकुर की याचिका पर हाईकोर्ट ने 16 जुलाई 2015 को यादव सिंह के खिलाफ सीबीआई जांच का आदेश दिया। यही नहीं प्राधिकरण में सभी टेंडर के जांच के भी आदेश दिये।
कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने यादव सिंह समेत उनकी पत्नी, बेटे, बेटी सहित राजेंद्र मनोचा जोकि उनके बिजनेस पार्टनर थे को भी एफआईआर में नामजद किया।












Click it and Unblock the Notifications