CCTV: सड़क पर खेल रही थी बच्ची, ऊपर से निकल गई कार.... दिल दहला देगा ये खौफनाक Video
यूपी की राजधानी लखनऊ में एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सड़क पर खेल रही एक बच्ची के ऊपर से कार निकल जाती है। हालांकि, किस्मत से बच्ची की जान तो बच गई लेकिन उसे गंभीर चोटें आई हैं। बच्ची का इलाज चल रहा है।
बता दें कि यह घटना लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके के बरोरा की है। वीडियो 27 तारीख का बताया जा रहा है। जानकारी अनुसार बच्ची सड़क पर खेल रही थी कि तभी मोड़ पर मुड़ रही एक कार उसके ऊपर से निकल गई। जिसके बाद आननफानन में बच्ची को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टर ने बताया कि बच्ची के सीने और चेहरे पर चोट लगी है। उसे उल्टियां आ रही हैं। वह कुछ खा नहीं पा रही है।

हालांकि, बच्ची को खतरे से बाहर बताया जा रहा है। वहीं कार ड्राइवर अब तक पुलिस की पकड़ से दूर है। उधर, यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications