22 थप्पड़ खाने वाले कैब ड्राइवर सआदत अली ने राजनीति में रखा कदम, बोले- मैं पुरुषों के हक की लड़ाई लड़ूंगा
22 थप्पड़ खाने वाले कैब ड्राइवर सआदत अली ने राजनीति में रखा कदम, बोले- मैं पुरुषों के हक की लड़ाई लड़ूंगा
लखनऊ, 23 नवंबर: थप्पड़ गर्ल प्रियदर्शनी यादव के हाथों 30 जुलाई की रात को 22 थप्पड़ खाने वाले कैब ड्राइवर सआदत अली चर्चाओं में आ गए थे। तो वहीं, अब सआदत अली ने राजनीति में कदम रख दिया है। सआदत ने यूपी चुनाव से पहले शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। राजनीति में कदम रखने के पीछे सआदत अली ने बताया कि वह पुरुषों की लड़ाई लड़ेंगे।

मेरे साथ जो हुआ, उसे नहीं भूल सकता: सआदत अली
कैब ड्राइवर सआदत अली ने राजनीति में कदम रखने के जवाब पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरे साथे जो हुआ मैं उसे कभी नहीं भूल सकता। अली का कहना है कि वह राजनीति में भी इसीलिए आए हैं ताकि इस तरह के पुरुषों की लड़ाई लड़ सके और उनको यथासंभव मदद पहुंचा सके। सआदत अली ने कहा कि बहुत से ऐसे मामले रहते हैं, जिनमें पुरुषों की सुनवाई नहीं होती है, ऐसे में मुझे अभी तक न्याय नहीं मिल है। अब मैं राजनीतिक पार्टी ज्वाइन करने इसके सहारे न्याय पा सकूंगा और अन्य पुरुषों की मदद कर सकूंगा।
Recommended Video

इस वजह से चर्चाओं में आए थे सआदत अली
दरअसल, 30 जुलाई की रात 10 बजे लखनऊ के कृष्णानगर थानाक्षेत्र में बाराबिरवा चौराहे के पास एक युवती प्रियदर्शिनी यादव ने कैब ड्राइवर सआदत अली को बीच सड़क पर जमकर पीटा था। युवती ने ड्राइवर को एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़े थे। इस दौरान वहां पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। घटना की वजह से जाम की स्थिति बन गई थी और लोगों की भीड़ लग गई थी। वहां मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशशि की तो युवती उनसे भी उलझ गई थी। यही नहीं, युवती ने उनमें से एक युवक को भी थप्पड़ जड़ दिया था। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे।

सोशल मीडिया पर हुई थी युवती के व्यवहार की आलोचना
सोशल मीडिया पर काफी लोगों ने लड़की के इस व्यवहार के लिए उसकी आलोचना की थी। घटना के बाद बड़ी मशक्कत के बाद कैब ड्राइवर पुलिस में अपना केस दर्ज करवा पाया था। जांच में पता चला कि कैब चालक निर्दोष है तो युवती के खिलाफ लूट, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications