CAA Protest पर बोलीं प्रियंका गांधी, कहा- 'यह लोकतंत्र के लिए एक काला दिन है'

लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (एनआरसी) के खिलाफ उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हिंसक प्रदर्शन हुआ। हिंसक प्रदर्शन में करीब 12 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों वाहनों में आग लगा दी गई। प्रदेश भर में पुलिस ने करीब 3500 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और 667 लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि 218 लोग प्रदेश की राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि यह लोकतंत्र का एक काला दिन है।

CAA Protest: Priyanka Gandhi says It is a black day for democracy

यह लोकतंत्र के लिए काला दिन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि सीएए और एनआरसी भारत के संविधान की आत्मा के खिलाफ हैं। हम किसी भी कीमत पर बाबा साहब अंबेडकर के संविधान पर इस हमले की अनुमति नहीं देंगे। साथ ही कहा कि देश भर में छात्रों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, वकीलों और पत्रकारों की अवैध गिरफ्तारी निंदनीय है। यह लोकतंत्र के लिए एक काला दिन है।

Recommended Video

      CAA Protest : Uttar Pradesh के Rampur में युवक की मौत के बाद भड़की भीड़ | वनइंडिया हिंदी

      हिंसक प्रदर्शन में हुई 12 लोगों की मौत
      ताजा जानकारी के अनुसार, नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शन में करीब 10 लोगों की मौत हो गई है। फिरोजाबाद में 2, कानपुर में 2, बिजनौर में 2, संभल में 2, मेरठ में 2, रामपुर में 1 और लखनऊ में 1 व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं, प्रदेश भर में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद यूपी पुलिस भी एक्शन में नजर आई। पुलिस ने प्रदेश भर में करीब 3500 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है वहीं 667 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यूपी पुलिस के डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि लखनऊ में 218 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+