CAA Protest: यूपी में हुए हिंसक प्रदर्शन में अब तक 16 की मौत, 705 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (एनआरसी) के खिलाफ उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हिंसक प्रदर्शन हुआ। हिंसक प्रदर्शन में करीब 16 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों वाहनों में आग लगा दी गई। वहीं, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार की मानें तो हिंसक प्रदर्शन में करीब 705 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, साथ ही हिरासत में लिए गए 4500 लोगों को रिहा कर दिया गया है।

नागरिकता संशोधन बिल के कानून बनने के बाद पूरे देश में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए थे। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में उग्र प्रदर्शन देखने को मिला। वहीं, पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) प्रवीण कुमार ने बताया कि 'राज्य में नागरिकता कानून के खिलाफ हो रहे 10 दिसंबर से प्रदर्शन में 705 लोग गिरफ्तार किए गए हैं जबकि 4500 लोगों को ऐहतियातन गिरफ्तारी के बाद रिहा कर दिया गया।
वहीं, इन घटनाओं में 16 लोगों की मौत हुई है, 263 पुलिसकर्मी हिंसक प्रदर्शनों में घायल हुए हैं, जिनमें से 57 लोग आग से झुलसे हैं।' जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल सभी की हालत खतरे बाहर है। इससे पहले डीजीपी ओपी सिंह ने बताया था कि पुलिस ने प्रदेश भर में करीब 3500 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लखनऊ में 218 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications