मायावती ने राष्ट्रपति से मिलने का मांगा समय, CAA पर कही ये बड़ी बात
लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहे है। विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा है। साथ ही उन्होंने कहा, 'मैं नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) को केंद्र सरकार से वालस लेने की मांग करती हूं। अन्यथा भविष्ट में इसके नकरात्मक परिणाम देखने को मिल सकते है।' उन्होंने कहा कि सरकार को आपातकाल जैसे हालात पैदा नहीं करने चाहिए, जैसे कांग्रेस ने किए थे।

केंद्र को आपातकाल जैसे हालात पैदा नहीं करने चाहिए: मायावती
एएनआई के ट्वीट के मुताबिक, बसपा के संसदीय दल ने भी राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा है। बसपा प्रमुख मायावती ने कहा, 'हमारी पार्टी यूपी विधानसभा में भी नागरिकता संशोधन कानून और महिलाओं के खिलाफ अपराधों के खिलाफ आवाज उठाएगी।' साथ ही कहा कि 'मैं नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) को केंद्र सरकार से वालस लेने की मांग करती हूं। अन्यथा भविष्ट में इसके नकरात्मक परिणाम देखने को मिल सकते है।' उन्होंने कहा कि सरकार को आपातकाल जैसे हालात पैदा नहीं करने चाहिए, जैसे कांग्रेस ने किए थे।
पार्टी पीड़ितों के साथ: मायावती
इससे पहले मायावती ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, ''नए नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में की गई हिंसा में पहले उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ व फिर जामिया यूनिवर्सिटी में तथा पूरे जामिया क्षेत्र में भी जो काफी बेकसूर छात्र व आमलोग शिकार हुए हैं यह अति दुर्भाग्यपूर्ण है तथा पार्टी पीड़ितों के साथ है।''

''उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराए सरकार''
मायावती ने कहा, ''उत्तर प्रदेश और केन्द्र सरकार को चाहिए कि वे इन वारदातों की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराए और उनके मूल दोषी किसी भी कीमत पर बचने नहीं चाहिए और पुलिस व प्रशासन को भी निष्पक्ष रूप में कार्य करना चाहिए। वरना यह आग पूरे देश में व खासकर शिक्षण संस्थानों में भी काफी बुरी तरह से फैल सकती है। साथ ही, सभी साम्प्रदायों से यह भी अपील है वे शान्ति-व्यवस्था को बनाये रखें।''












Click it and Unblock the Notifications