बरेली में बिजनेसमैन की सरेराह गोली मारकर हत्या
जूता कारोबारी अजय मौर्य रामलीला मैदान के पास से अपनी दुकान बन्द कर अपने भाई मनोज मौर्य के साथ मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे।
बरेली। बरेली में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला प्रेमनगर थानाक्षेत्र के हार्टमैन कालेज के पास का है। यहां जूता कारोबारी अजय मौर्य रामलीला मैदान के पास से अपनी दुकान बन्द कर अपने भाई मनोज मौर्य के साथ मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे।

इसी दौरान तीन मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर अजय की बाइक रोक ली और उनपर फायर कर दिया। अजय की मौके पर ही मौत हो गयी और बाइक पर पीछे बैठा उनका भाई हमले में बाल-बाल बच गया। बताया जा रहा है कि हमलावरों को मनोज द्वारा पहचान लिया गया है। पुलिस ने तीनों हमलावरों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications