लखनऊ में यूट्यूब पत्रकार पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, रंजिश के चलते दिया गया वारदात को अंजाम
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमे कुछ बदमाशों ने शाहिद नाम के प्रेस रिपोर्टर को सरेआम गोलियों से भून डाला। यह वारदात तब हुई जब वह अपनी परिचय की महिला को छोड़ कर स्कूटी से अपने घर की तरफ जा रहे थे। बदमाशों द्वारा एक मीडियाकर्मी पर खुलेआम ताबड़तोड़ गोलियां चलाने की इस घटना ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ को दहला कर रख दिया है। हालाँकि पुलिस ने 2 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है। वहीं शाहिद की हालत नाजुक बताई जा रही है और उनका इलाज ट्रामा सेंटर में जारी है।

एक के बाद एक मारी चार गोलियां
बता दें कि बीती रात करीब 11 बजे के आसपास गाजीपुर के जुगौली निवासी शहीद, जिनकी उम्र लगभग 40 वर्ष है, अपनी एक परिचय की महिला को छोड़ कर अपने घर की तरफ जा रहे थे। शहीद स्कूटी पर सवार थे और लखनऊ के इंदिरा नगर क्षेत्र के पिकनिक स्पॉट रोड तक पहुंचे थे। तभी अचानक वहां पर कुछ बदमाशों ने शाहिद पर हमला कर दिया। जानकारी अनुसार बदमाशों द्वारा उन पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ कई गोलियां चलाई गई। जिसमे से 4 गोली शाहिद को जा लगी। एक गोली शाहिद के सिर में, एक गले के पास, एक पसली में तो एक उनको छूकर निकल गई।
गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए तो वही शाहिद अचेत हो कर जमीन पर गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस और एम्बुलेंस को तत्काल फ़ोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस और शाहिद के परिजनों ने गंभीर हालत में उन्हें लखनऊ के लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ से उन्हें ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

यूट्यूब पर एक न्यूज़ चैनल चलाते हैं
पुलिस का कहना है की पीड़ित प्रेस रिपोर्टर को किसी रंजिस के चलते गोली मारने की आशंका जताई जा रह है। शाहिद यहाँ अपने परिवार के साथ रहता है और उसका फर्नीचर का भी काम है। इसके साथ ही शाहिद यूट्यूब पर एक न्यूज़ चैनल भी चलाते हैं। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी जाँच पड़ताल के बाद आरोपियों पर सख्त से सख्त धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications