Lucknow : सपा कार्यालय के बाहर अतिक्रमण पर चला बुलडोजर तो महिला ने मुंडवा लिया सिर, बोली - जब तक...

लखनऊ, 31 अगस्त: राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर अतिक्रमण पर नगर निगम ने बुधवार को बुलडोजर चला दिया। नगर निगम का कहना है कि लगातार नोटिस देने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद ये कार्रवाई हुई। वहीं, दुकानदारों ने इस कार्रवाई को गलत बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। आयुषी श्रीवास्तव नाम की एम महिला दुकानदार ने इस कार्रवाई के विरोध में अपना सिर तक मुंडवा लिया।

Recommended Video

    Lucknow में सपा कार्यालय के बाहर चला Bulldozar, महिला ने मुंडवा दिया सिर | वनइंडिया हिंदी | *News
    bulldozer action on encroachment outside SP office in lucknow

    'जब तक न्याय नहीं होगा, नहीं उगने दूंगी सिर पर बाल'

    आयुषी का कहना है कि उनके साथ नाइंसाफी हुई है। मेरे दुकानदार सीधे हैं, वे बोल नहीं पाए। महिला ने आरोप लगाया है कि सोनम किन्नर की वजह से ये सारी दुकानें टूटी हैं। उसका अवैध मकान नहीं टूटा है। महिला ने आरोप लगाया कि यहां और भी अवैध मकान और दुकानें हैं, लेकिन उन पर कार्रवाई नहीं की गई। महिला ने कहा कि जब तक उसके साथ न्याय नहीं होता, वह अपने सिर पर बाल नहीं आने देगी।

    नोटिस के बावजूद नहीं हटाई दुकानें, नगर निगम ने की कार्रवाई

    दरअसल, लखनऊ नगर निगम ने समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर लगाई गई दुकानों के मालिकों को नोटिस दिए थे। उन्हें अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था, लेकिन दुकानदारों ने अपनी दुकानें नहीं हटाईं, जिसके बाद नगर निगम ने ये कार्रवाई की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+