बुलंदशहर हिंसा: मृतक सुमित को मिले शहीद का दर्जा, बहन ने सीएम योगी से मिलकर की मांग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 3 दिसंबर को गोकशी को लेकर हुई हिंसा मामले में मारे गए सुमित के परिजनों ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मृतक सुमित के परिजन लखनऊ स्थित लोकभवन पहुंचे। उन्होंने सीएम से सुमित को शहीद का दर्जा दिलाने, हत्या मामले में नई जांच कराने और इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की तरह आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की।

Bulandshahr Violence: Sumeets family met CM Yogi Adityanath

बुधार को मृतक सुमित के परिजन बुलंदशहर के विधायक विरेंद्र सिंह सिरोही के साथ लखनऊ स्थित लोकभवन पहुंचे थे। सीएम से मुलाकात करने के बाद बाहर आए मृतक सुमित की बहन ने मीडिया से बात करते हुए अपनी मांगों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि सुमित की हत्या की जांच कराने के साथ शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग की है। वहीं उन्होंने ये भी मांग की है हिंसा में शहीद हुए इंस्पेक्टर सुबोध के परिजनों को जो भी आर्थिक सहायता दी गयी है, वहीं हमे भी दी जाये।

मिला नई जांच करवाने का आश्वासन
इसके अलावा मृतक सुमित के बूढ़े माता पिता को पेंशन देने की मांग भी की। वहीं उन्होंने बताया कि सीएम योगी ने जांच करवाने के बाद रिपोर्ट के आधार पर शहीद का दर्जा दिए जाने पर विचार करने का आश्वासन दिया है।

हिंसा में हुई थी सुमित की मौत
3 दिसंबर को स्याना हिंसा में गोली लगने से चिंगरावठी के 21 वर्षीय सुमित की मौत हो गई थी। सुमित के पिता अमरजीत सिंह ने हिंसा में मारे गए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह पर अपने बेटे की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस पर 4 दिसंबर को दी गई तहरीर को बदलकर सात दिन बाद रिपोर्ट दर्ज करने का आरोप सुमित के परिजनों ने लगाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+