बहनजी के अपमान का बदला, समर्थक बोले दयाशंकर कुत्ता, उसकी बहन बेटी को लाओ

लखनऊ। यूपी भाजपा उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह के विवादित बयान के बाद जहां एक तरफ भाजपा ने पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है तो वहीं बसपा समर्थक सड़कों पर प्रदर्शन करने उतरे हैं। राजनीति में गाली का जवाब गाली ही होता है और यह बसपा के समर्थकों ने लखनऊ की सड़कों पर कर के दिखाया।

Video- भाजपा उपाध्यक्ष ने मायावती की तुलना वेश्या से कर डाली

BSP supporters calls Dayashankar Dog demands his daughter and sister

बड़ी संख्या में बसपा समर्थक सड़कों पर लाउडस्पीकर पर दयाशंकर सिंह को कुत्ता कहकर नारे लगा रहे हैं। बसपा समर्थक जिस तरह से बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे हैं उससे शहर के लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समर्थक दयाशंकर कुत्ते को फांसी दो फांसी दो के नारे लगा रहे हैं।

-
-
-
-
-
-
-
प्रदर्शन में बसपा समर्थकों ने तोड़ी मर्यादा, दयाशंकर की बहन बेटी की मांग

प्रदर्शन में बसपा समर्थकों ने तोड़ी मर्यादा, दयाशंकर की बहन बेटी की मांग

बसपा समर्थक जहां दलित महिला के अपमान का हवाला देकर प्रदर्शन कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर वह दयाशंकर सिंह की बहन और बेटी को पेश किये जाने की भी मांग कर रहे हैं। किसी भी संभ्रांत समाज में इस तरह के नारों को स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

लेकिन जिस तरह से बहन मायावती के अपमान का बदला बसपा के समर्थक गाली गलौज और मर्यादा की सीमायें पार करके ले रहे हैं वह एक सभ्य समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। दयाशंकर सिंह ने पहले राजनीति की मर्यादा को तार-तार करते हुए मायावती की तुलना वेश्या से की तो बसपा समर्थक भी इस अपमान का बदला कुछ इसी तरह से लेने में उतर आये। यहां गौर करने वाली बात यह है कि मंच पर बसपा के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी भी मौजूद थे जिस वक्त इस तरह के नारे लगाये जा रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+