Video-बसपा नेता बोली दयाशंकर के अवैध औलाद हैं, उनके डीएनए में खराबी है
लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ जिस तरह से भाजपा नेता दयाशंकर सिंह ने विवादित बयान दिया था उसके जवाब में बसपा नेता और समर्थक जमकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। बसपा नेता उषा चौधरी ने दयाशंकर के खिलाफ जहर उगलते हुए उनके खून और डीएनए पर ही सवाल उठा दिया है।
दयाशंकर के कारण बसपा को मिली 'संजीवनी'!

उन्होंने कहा कि जिस तरह से दयाशंकर सिंह ने बहन जी के खिलाफ टिप्पणी की है मुझे तो लगता है कि उनका परिवार ही इस तरह का है जिस तरह का शब्द दयाशंकर ने बहन जी के खिलाफ इस्तेमाल किया है। उषा चौधरी ने कहा कि मुझे लगता है कि दयाशंकर के डीएनए में खराबी है, दयाशंकर सिंह खुद अवैध औलाद है, इसलिए उसने इस तरह की टिप्पणी बहन जी के लिए की है।
गौरतलब है कि आज लखनऊ के हजरतगंज में प्रदर्शन के दौरान बसपा समर्थकों ने दयाशंकर सिंह को कुत्ता कहा था और उनकी बेटी और बहन को पेश करने की मांग की थी। इससे पहले भाजपा ने दयाशंकर के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार करते हुए उन्हें छह सालों के लिए पार्टी से निकाल दिया है। बसपा नेता ने दयाशंकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है और पुलिस गिरफ्तारी के लिए उनकी तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications